Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Shukra or Phalguna Pradosh Vrat 2021: शुक्र प्रदोष 26 मार्च को, जानिए महत्व

नई दिल्ली। भगवान शिव का सबसे प्रिय व्रत प्रदोष प्रत्येक माह में दो बार आता है, लेकिन कुछ विशेष दिनों में आने के कारण इसका महत्व बढ़ जाता है। फाल्गुन शुक्ल द्वादशी-त्रयोदशी 26 मार्च 2021 को शुक्र प्रदोष का संयोग बना है। शुक्रवार मां लक्ष्मी का दिन होता है और ग्रहों में शुक्र का स्थान भोग विलास, ऐश्वर्य, धन-संपत्ति, दांपत्य सुख आदि का होता है। शुक्र ने 16 मार्च से अपनी उच्च राशि मीन में भी प्रवेश किया है। इसलिए यदि आपको पैसों की तंगी बनी हुई है तो आपको शुक्र प्रदोष का व्रत अवश्य करना चाहिए। इस दिन भगवान शिव और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ महाउपाय करें, आपको निश्चित रूप से लाभ प्राप्त होगा।

Shukra or Phalguna Pradosh Vrat 2021: शुक्र प्रदोष 26 मार्च को, जानिए महत्व

कैसे करें व्रत, पूजा

प्रदोष के दिन सूर्योदय पूर्व उठकर दैनिक कार्यो से निवृत्त होकर पूजा स्थान को साफ-स्वच्छ करें। प्रदोष व्रत का संकल्प लें। पूजा स्थान में एक चौकी पर नया सफेद वस्त्र बिछाकर इस पर शिव परिवार का चित्र या मूर्ति स्थापित करें। एक तांबे या मिट्टी के कलश में चावल भरकर रखें। शिव परिवार का पूजन षोडशोपचार पद्धति से करें। फल और मिष्ठान्न का नैवेद्य लगाएं। प्रदोष व्रत की कथा सुनें या पढ़ें। कर्पूर से आरती करें। पूरे दिन व्रत रखें। निराहार रहें। क्षमतानुसार आवश्यकता हो तो फलाहार ले सकते हैं। इसके बार प्रदोषकाल में पुन: पूजन करें। प्रदोष काल सूर्यास्त से एक घंटा पूर्व और एक घंटा बाद तक का माना जाता है। इस समय पुन: शिवजी की मुख्य पूजा संपन्न करें।

आर्थिक लाभ के लिए करें महाउपाय

  • शुक्र प्रदोष व्रत के दिन शिवजी का रूद्राभिषेक करें। गन्ने और फलों के रस से अभिषेक करने से लक्ष्मी प्रसन्न होगी।
  • इस दिन शिवजी और मां लक्ष्मी को गन्ना अर्पित करें। इस दिन हाथी को गन्ना खिलाने से लक्ष्मी का आगमन बढ़ता है।
  • शुक्र प्रदोष के दिन दूध में मखाने-मिश्री डालकर खीर बनाएं। इसमें सूखे मेवे डालकर गुलाब के फूल की पत्तियां डालें। इस खीर का नैवेद्य मां लक्ष्मी को लगाएं और सात कन्याओं को यह खीर खिलाएं।
  • शुक्र प्रदोष के दिन श्रीसूक्त के 21 पाठ करें। दशांश हवन करें। हवन में देसी घी में भीगे कमलगट्टे की आहूति दें।
  • इस दिन सात लाल कौड़ी, सात गोमती चक्र और एक मोती शंख को गंगाजल से स्नान करवाकर इन पर केसर की बिंदी लगाएं। अब धूप-दीप करते हुए लक्ष्मी के 1008 नामों का जाप करें। इसके बाद इस सामग्री को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। इससे शीघ्र ही धन प्राप्ति के मार्ग खुलने लगते हैं।
  • इस महा दिन अपने घर या प्रतिष्ठान में श्रीचक्र, शुक्र यंत्र, महालक्ष्मी यंत्र स्थापित करना चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+