Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Shubh Diwali 2023: दीपावली पर एक दीया बदल देगा आपका जीवन, होगी पैसों की बरसात

Diwali 2023: दीपावली का दिन अंधेरे को दूर कर उजियारा फैलाने का दिन है। इस दिन न केवल बाहरी अंधेरा दूर किया जाता है, बल्कि हमारे जीवन में अभावों, रोगों, कमियों, दुष्कर्मों का अंधेरा भी दूर किया जाता है और यह सब माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से ही हो सकता है। लक्ष्मी अर्थात् धन मनुष्य के पास हो तो उसके जीवन में कभी अंधेरा नहीं रह सकता, वह सदैव खुशहाल जीवन जीता है। इसलिए दीपावली पर प्रतीकात्मक रूप से दीपक जलाने का महत्व है।

Shubh Diwali 2023

सनातन धर्म में पंच पर्व के अंतर्गत धनतेरस से लेकर भाई दूज तक हर दिन महालक्ष्मी और यक्षराज कुबेर को प्रसन्न करने के लिए घर आंगन में दीपक लगाए जाते हैं, रोशनियां की जाती हैं। इसका कारण यह है कि इन दिनों में ब्रह्मांडीय शक्तियां जागृत रहती हैं और यदि आप सच्ची श्रद्धा और विधियों से उन्हें प्रसन्न करते हैं तो आपकी सारी कामनाएं अवश्य पूरी होती हैं।

दीपावली की रात्रि को महानिशा रात्रि कहा जाता है। इस रात्रि में कुछ विशेष स्थानों पर दीपक प्रज्जवलित करने का बड़ा महत्व है। दीपावली की रात्रि अमावस्या की रात्रि होती है और जिस जिस जगह पर दीपक प्रज्ज्वलित किए जाते हैं उन स्थानों पर मां लक्ष्मी और कुबेर की दृष्टि पड़ती है और फलस्वरूप उन स्थानों के सारे अभाव दूर हो जाते हैं। इसलिए घरों के अलावा कुछ विशेष स्थानों पर भी दीपक अवश्य लगाना चाहिए।

इन स्थानों को दीपावली की रात अवश्य करें रोशन

  • दीपावली की रात शिव मंदिर में पूरी रात जलने वाला अखंड दीपक अवश्य लगाना चाहिए। शिव महापुराण का कथन है कि किसी ऐसे शिव मंदिर में जो निर्जन स्थान पर हो, जो वन में हो, जहां कोई आता-जाता न हो, उस शिव मंदिर में दीपावली की रात्रि में अखंड दीपक लगाने से शिव के आदेश पर कुबेर उस व्यक्ति के घर धन के भंडार भर देते हैं जो दीपक लगाता है।
  • जो मनुष्य अभावों से घिरा हुआ है उसके जीवन में उजियारा अवश्य फैलाना चाहिए। दीपावली के दिन किसी गरीब, दुखी, असहाय, कोढ़ी, दिव्यांग, दृष्टिहीन व्यक्ति का घर दीपक लगवाएं। इससे आपके जीवन में भी समृद्धि का उजियारा फैलेगा।
  • दीपावली की रात्रि में पीपल के पेड़ के नीचे दीपक अवश्य लगाना चाहिए। पीपल में भगवान विष्णु का वास होता है और इससे माता लक्ष्मी और विष्णु दोनों की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलाव बड़, पीपल और नीम की त्रिवेणी के नीचे भी दीपावली की रात्रि में दीपक लगाना चाहिए।
  • तुलसी श्रीहरि विष्णु को अत्यंत प्रिय है इसलिए तुलसी के पौधे के समीप घी का दीपक दीपावली की रात्रि में अवश्य लगाएं।
  • आप जिस स्थान पर महालक्ष्मी पूजन करते हैं उस स्थान पर भी रातभर अखंड दीपक लगाना चाहिए।
  • अपने घर और प्रतिष्ठान की तिजोरी, दुकान का गल्ला, स्वर्णाभूषण रखके के स्थानों पर सुरक्षित तरीके से दीपक लगाना चाहिए।
  • दीपावली की रात्रि में नदी, कुएं-बावड़ी की पाल पर अखंड दीपक लगाने से कुबेर प्रसन्न होते हैं। जल में मां लक्ष्मी का वास होता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+