Shardiya Navratri 2025: गज पर सवार होकर आई हैं अंबे मां, शुभ या अशुभ? क्या है इसके मायने?
Shardiya Navratri 2025 (मां दुर्गा की सवारी): शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ आज से हो गया है, इन नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है, ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा धरती पर आती हैं और अपने भक्तों पर आशीष और प्यार बरसाती हैं। हर वर्ष देवी का आगमन और प्रस्थान अलग-अलग वाहनों पर होता है। यह वाहन केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि आने वाले समय के लिए शुभ-अशुभ संकेत भी देता है।
मां की सवारी दिन के हिसाब से तय होता है, इस बार नवरात्रि सोमवार से प्रारंभ हुए हैं तो वहीं मां की सवारी 'हाथी' है। गजराज सुख और समृद्धि का प्रतीक हैं इसलिए ज्योतिषियों का मानना है कि मां दुर्गा का हाथी पर आना सुखदायी है और इसका मानव जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, चारों ओर खुशियां ही खुशियां रहेंगी।

2 अक्टूबर को नवरात्रि समाप्त हो रही है, उस दिन गुरुवार है, यानी कि मां की विदाई 'डोली' से होगी। देवी पुराण के मुताबिक ये भी शुभ है। जब भी मां का प्रस्थान ऐसे होता है, तब सुख, सौभाग्य और तरक्की की प्राप्ति होती है। कुछ मिलाकर कहने का तात्पर्य ये है कि इस बार की नवरात्रि सभी जातकों के लिए काफी शुभ है।
हाथी पर मां दुर्गा के आने का क्या अर्थ है? (Shardiya Navratri 2025)
- हाथी या गज ऐश्वर्य और वैभव का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि इस आगमन से लोगों के जीवन में सुख-संपत्ति और समृद्धि बढ़ती है।
- शास्त्रों के अनुसार हाथी जल का कारक है। ऐसे में जब मां हाथी पर आती हैं तो वर्षा अच्छी होती है और कृषि में उन्नति होती है। किसानों के लिए यह समय वरदान साबित होता है।
- हाथी को शांति और धैर्य का प्रतीक भी माना जाता है। इसका अर्थ है कि समाज में आपसी सहयोग और भाईचारा बढ़ेगा।
- धार्मिक मान्यताओं में कहा गया है कि हाथी पर आगमन से राज्य और शासन में स्थिरता आती है, जिससे देश प्रगति की ओर अग्रसर होता है।
कैसे तय होती है मां दुर्गा के आगमन की सवारी (Shardiya Navratri 2025)
- सोमवार या रविवार को नवरात्रि प्रारंभ होती है तो मां की सवारी हाथी होती है।
- मंगलवार या शनिवार को नवरात्रि प्रारंभ होती है तो मां की सवारी घोड़ा होती है।
- गुरुवार या शुक्रवार को नवरात्रि प्रारंभ होती है तो मां की सवारी डोली होती है।
- बुधवार को नवरात्रि प्रारंभ होती है तो मां की सवारी नौका होती है।
मां दुर्गा के विदाई का वाहन जानें (Shardiya Navratri 2025)
- यदि विसर्जन रविवार या सोमवार को हो, तो मां का वाहन भैंसा होता है।
- यदि विसर्जन शनिवार या मंगलवार को पड़े, तो मां का वाहन घोड़ा होता है।
- यदि विसर्जन बुधवार या शुक्रवार को हो, तो मां का वाहन हाथी होता है।
- यदि विसर्जन गुरुवार को हो, तो मां का वाहन डोली होती है।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications