Shardiya Navratri 2025 Puja Samagri: आज से नवरात्रि प्रारंभ,नोट करें पूजा सामग्री
Shardiya Navratri 2025 Puja Samagri: शारदीय नवरात्रि का पर्व अश्विन मास की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है। आज से नवरात्रि की शुरुआत हो गई है, इसका समापन 2 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ होगा। इन नौ दिनों तक भक्त मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, शक्ति और शांति की कामना करते हैं।
कुछ लोग शारदीय नवरात्रि में पूरे 9 दिनों का व्रत रखते हैं और घटस्थापना करते हैं। कहते हैं मां दुर्गा की पूजा पूरे विधिविधान से करनी चाहिए, तब ही पूजा का पूरा लाभ मिलता है, इसलिए यहां हम आपको बताते हैं नवरात्रि की पूजा सामग्री, जिसके जरिए आप अपनी पूजा अच्छे से कर सकते हैं।

शारदीय नवरात्रि 2025 : पूजन सामग्री (Navratri Puja Samagri)
- कलश - तांबे, पीतल या मिट्टी का कलश
- जल - शुद्ध जल
- मां दुर्गा की प्रतिमा या चित्र
- नारियल, आम्रपल्लव (आम के पत्ते)
- लाल चुनरी, अक्षत (चावल), हल्दी, रोली, सिंदूर
- मौली (कलावा), फूल-माला, पान, सुपारी
- पंचमेवा (किशमिश, काजू, बादाम, मखाना, खजूर)
- शहद, दूध, दही, घी, चीनी
- कपूर, अगरबत्ती, दीपक, घी/तेल
- गंगाजल, स्वच्छ जल
- प्रसाद हेतु फल और मिठाई
- जौ (जवारे उगाने हेतु) और मिट्टी
- लौंग, इलायची, लौकी, नारियल पानी
Shardiya Navratri 2025 की कैसे करें पूजा
- शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना कर मां दुर्गा का आवाहन करें।
- व्रत रखें
- दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा या देवी कवच का पाठ करें।
- घी का दीपक जलाएं ,
- प्रतिदिन सुबह-शाम दीपक प्रज्वलित करें।
- मिट्टी में जौ बोकर मां के सामने रखें, यह समृद्धि का प्रतीक है।
- अष्टमी या नवमी पर कन्याओं को भोजन कराएं और उन्हें उपहार दें।
- पूजा में शुद्धता बनाए रखें और सात्विक आहार लें।
सकारात्मक ऊर्जा, शांति और समृद्धि का आगमन (Shardiya Navratri 2025)
शारदीय नवरात्रि 2025 से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यदि इन नौ दिनों में नियमों और परंपराओं का पालन करते हुए मां दुर्गा की साधना की जाए तो मां की कृपा से हर प्रकार के संकट दूर होते हैं और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और इंसान को यश की प्राप्ति होती है।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: 'खुशियों का दीप हमेशा जलता रहे', अपनों को भेजें खास संदेश -
Chaitra Navratri Day 7: आज है मां कालरात्रि का दिन, जानें मुहूर्त, पूजाविधि और महत्व? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications