Sharad Purnima 2025: 'चांदनी की तरह चमकती रहे जिंदगी', अपनों को भेजें दिल छू लेने वाले संदेश
Sharad Purnima 2025: आज शरद पूर्णिमा है, इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं में पूर्ण होता है, कहते हैं कि आज रात आकाश से अमृत वर्षा होती है और इसी पूर्णिमा में कान्हा ने गोपियों संग दिव्य महाराास किया था। कहते हैं कि शरद पूर्णिमा के चांद का दीदार अपने महबूब संग करना चाहिए, जो ऐसा करता है उसके रिश्ते में हमेशा प्रेम बना रहता है। इस दिन को आप और स्पेशल बना सकते हैं सुंदर संदेशों के जरिए , जिन्हें अपनों को भेजकर इस पर्व की मिठास बढ़ाई जा सकती है।

शरद पूर्णिमा का शुभकामना संदेश (Sharad Purnima 2025)
आज की चांदनी रात लाए आपके जीवन में खुशियों का उजियारा,
हर सपना पूरा हो आपका, यही है हमारी मनोकामना प्यारा।
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!
'चांदनी की तरह चमकती रहे जिंदगी'
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!
चांदनी रात में भगवान चंद्र आपको दें सुख, शांति और समृद्धि,
आपकी हर इच्छा पूर्ण हो, यही है हमारी शुभकामना।
आज की रात अमृत बरसे आसमान से,
खुशियों की सौगात आए आपके जीवन में।
शरद पूर्णिमा मुबारक हो!
शरद पूर्णिमा का शुभकामना संदेश ((Sharad Purnima 2025)
आज की रात अमृत की बौछार है, चांदनी की हर किरण में प्यार है,
यह शुभ रात्रि आपके जीवन में लाए उजियारा,
पूर्णिमा का चांद आपके जीवन को करे रौशन,
और लाए नई उम्मीदें हर सुबह।
हैप्पी वाली शरद पूर्णिमा
मीठी खीर की खुशबू और चांद की रोशनी,
यही तो है शरद पूर्णिमा की निशानी।
आपको ढेरों शुभकामनाएं!
शरद पूर्णिमा पर फेसबुक संदेश (Sharad Purnima 2025)
आज की चांदनी कुछ खास है,
दिल में आपके मेरे लिए एहसास है।
दूर रहकर भी याद आती है आपकी,
क्योंकि यह शरद पूर्णिमा की रात खास है।
चांदनी की चमक में आपका नाम हो,
हर दिन आपका खुशियों से गुलज़ार हो।
शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!
रात है शरद पूर्णिमा की,
लहराए चांदनी की ठंडक प्यारी।
भगवान लाए जीवन में आपके खुशियों की बौछार सारी।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications