Shani Chalisa: आज जरूर करें शनि चालीसा का पाठ, सारे कष्ट होंगे दूर, बढ़ेगा यश

Shani Chalisa: शनिवार का दिन न्याय के देवता भगवान शनि को समर्पित माना जाता है। इस दिन शनि चालीसा का पाठ करने से शनि दोष, साढ़ेसाती, ढैय्या और जीवन में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलने की मान्यता है। विशेष रूप से जो जातक लंबे समय से मानसिक, आर्थिक या शारीरिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, उनके लिए शनिवार को शनि चालीसा का पाठ अत्यंत फलदायी माना गया है।

Shani Chalisa

शनि चालीसा दोहा (Shani Chalisa)

  • जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल करण कृपाल।
  • दीनन के दुख दूर करि, कीजै नाथ निहाल॥
  • जय जय श्री शनिदेव प्रभु, सुनहु विनय महाराज।
  • करहु कृपा हे रवि तनय, राखहु जन की लाज॥

शनि चालीसा चौपाई :(Shani Chalisa )

  • जयति जयति शनिदेव दयाला।
  • करत सदा भक्तन प्रतिपाला॥
  • चारि भुजा, तनु श्याम विराजै।
  • माथे रतन मुकुट छबि छाजै॥
  • परम विशाल मनोहर भाला।
  • टेढ़ी दृष्टि भृकुटि विकराला॥
  • कुण्डल श्रवण चमाचम चमके।
  • हिय माल मुक्तन मणि दमके॥
  • कर में गदा त्रिशूल कुठारा।
  • पल बिच करैं अरिहिं संहारा॥
  • पिंगल, कृष्णो, छाया नन्दन।
  • यम, कोणस्थ, रौद्र, दुखभंजन॥
  • सौरी, मन्द, शनी, दश नामा।
  • भानु पुत्र पूजहिं सब कामा॥
  • जा पर प्रभु प्रसन्न ह्वैं जाहीं।
  • रंकहुँ राव करैं क्षण माहीं॥
  • पर्वतहू तृण होई निहारत।
  • तृणहू को पर्वत करि डारत॥
  • राज मिलत बन रामहिं दीन्हयो।
  • कैकेइहुँ की मति हरि लीन्हयो॥
  • बनहूँ में मृग कपट दिखाई।
  • मातु जानकी गई चुराई॥
  • लखनहिं शक्ति विकल करिडारा।
  • मचिगा दल में हाहाकारा॥
  • रावण की गति-मति बौराई।
  • रामचन्द्र सों बैर बढ़ाई॥
  • दियो कीट करि कंचन लंका।
  • बजि बजरंग बीर की डंका॥
  • नृप विक्रम पर तुहि पगु धारा।
  • चित्र मयूर निगलि गै हारा॥
  • हार नौलखा लाग्यो चोरी।
  • हाथ पैर डरवायो तोरी॥
  • भारी दशा निकृष्ट दिखायो।
  • तेलिहिं घर कोल्हू चलवायो॥
  • विनय राग दीपक महं कीन्हयों।
  • तब प्रसन्न प्रभु ह्वै सुख दीन्हयों॥
  • हरिश्चन्द्र नृप नारि बिकानी।
  • आपहुं भरे डोम घर पानी॥
  • तैसे नल पर दशा सिरानी।
  • भूंजी-मीन कूद गई पानी॥
  • श्री शंकरहिं गह्यो जब जाई।
  • पारवती को सती कराई॥
  • तनिक विलोकत ही करि रीसा।
  • नभ उड़ि गयो गौरिसुत सीसा॥
  • पाण्डव पर भै दशा तुम्हारी।
  • बची द्रौपदी होति उघारी॥
  • कौरव के भी गति मति मारयो।
  • युद्ध महाभारत करि डारयो॥
  • रवि कहँ मुख महँ धरि तत्काला।
  • लेकर कूदि परयो पाताला॥
  • शेष देव-लखि विनती लाई।
  • रवि को मुख ते दियो छुड़ाई॥
  • वाहन प्रभु के सात सुजाना।
  • जग दिग्गज गर्दभ मृग स्वाना॥
  • जम्बुक सिंह आदि नख धारी।
  • सो फल ज्योतिष कहत पुकारी॥
  • गज वाहन लक्ष्मी गृह आवैं।
  • हय ते सुख सम्पति उपजावैं॥
  • गर्दभ हानि करै बहु काजा।
  • सिंह सिद्धकर राज समाजा॥
  • जम्बुक बुद्धि नष्ट कर डारै।
  • मृग दे कष्ट प्राण संहारै॥
  • जब आवहिं प्रभु स्वान सवारी।
  • चोरी आदि होय डर भारी॥
  • तैसहि चारि चरण यह नामा।
  • स्वर्ण लौह चाँदी अरु तामा॥
  • लौह चरण पर जब प्रभु आवैं।
  • धन जन सम्पत्ति नष्ट करावैं॥
  • समता ताम्र रजत शुभकारी।
  • स्वर्ण सर्व सर्व सुख मंगल भारी॥
  • जो यह शनि चरित्र नित गावै।
  • कबहुं न दशा निकृष्ट सतावै॥
  • अद्भुत नाथ दिखावैं लीला।
  • करैं शत्रु के नशि बलि ढीला॥
  • जो पण्डित सुयोग्य बुलवाई।
  • विधिवत शनि ग्रह शांति कराई॥
  • पीपल जल शनि दिवस चढ़ावत।
  • दीप दान दै बहु सुख पावत॥
  • कहत राम सुन्दर प्रभु दासा।
  • शनि सुमिरत सुख होत प्रकाशा॥
Shani Chalisa

शनि चालीसा दोहा (Shani Chalisa)

  • पाठ शनिश्चर देव को, की हों 'भक्त' तैयार।
  • करत पाठ चालीस दिन, हो भवसागर पार॥
Shani Chalisa

शनिवार काShani Chalisa से क्या संबंध है?

शनिवार का नाम ही शनि देव के नाम पर रखा गया है। मान्यता है कि इस दिन शनि देव पृथ्वी पर अपने भक्तों की प्रार्थनाओं को शीघ्र सुनते हैं। इसलिए शनिवार को शनि चालीसा पढ़ने से इसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।

  • शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव में कमी
  • नौकरी, व्यापार और धन संबंधी समस्याओं से राहत
  • मानसिक तनाव, भय और नकारात्मक ऊर्जा का नाश
  • जीवन में अनुशासन, संयम और आत्मबल की वृद्धि
  • न्यायालयीन मामलों और शत्रु बाधा से सुरक्षा

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें

क्या शनि चालीसा साढ़ेसाती में लाभ देती है?

शनि चालीसा का नियमित पाठ साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को कम करता है और मानसिक, आर्थिक व पारिवारिक कष्टों से राहत देता है।

शनि चालीसा का पाठ किस दिन करना सबसे शुभ होता है?

शनि चालीसा का पाठ शनिवार के दिन करना सबसे शुभ माना जाता है, क्योंकि शनिवार भगवान शनि को समर्पित दिन है। हालांकि इसे प्रतिदिन भी पढ़ा जा सकता है।

शनि चालीसा क्या है?

शनि चालीसा भगवान शनि की स्तुति में रचित 40 चौपाइयों का पवित्र स्तोत्र है। इसमें शनि देव के स्वरूप, महिमा और न्यायप्रिय स्वभाव का वर्णन किया गया है। इसका पाठ करने से शनि दोष और जीवन की बाधाओं से राहत मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+