Sawan ka Pahla Somwar: विभिन्न पुष्पों से करें शिव का पूजन, पाएं मनोवांछित फल
First Monday of Shravan: संवत 2080 के श्रावण मास का पहला सोमवार आज है। इस बार श्रावण का अधिकमास होने के कारण प्रत्येक सोमवार अपने आप में अति विशिष्ट है। इसलिए सोमवार के दिन अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए शिव भक्त विभिन्न उपायों से शिवजी को प्रसन्न करने का प्रयास करेंगे।

आज हम आपको शिव महापुराण में वर्णित कुछ पुष्पों के बारे में बता रहे हैं जिनसे शिवजी का पूजन करने से, शिवजी को अर्पित करने से मनुष्य की मनोकामनाएं पूरी होंगी। शिव महापुराण की रुद्रसंहिता के सृष्टिखंड के चौदहवें अध्याय में विभिन्न पुष्पों से शिवजी की पूजा करने का महत्व बताया गया है।
आइए जानते हैं वे सभी उपाय
- लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए कमल, बिल्वपत्र, शतपत्र और शंखपुष्प से भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। यदि एक लाख पुष्पों से शिवजी की पूजा की जाए तो अटूट लक्ष्मी की प्राप्ति हो जाती है।
- रोगी व्यक्ति को आयु में वृद्धि के लिए एक लाख दूर्वा से शिवजी का पूजन करना चाहिए।
- पुत्र की अभिलाषा रखने वाले दंपति को धतूरे के एक लाख पुष्पों से शिवजी का पूजन करना चाहिए। लाल डंठल वाला धतूरा पूजन में शुभदायक माना गया है।
- अगस्त्य के फूलों से पूजा करने वाले मनुष्य को यश और सम्मान की प्राप्ति होती है।
- तुलसीदल से शिवजी का पूजन करने से उपासक को भोग और मोक्ष का फल प्राप्त होता है।
- लाल और सफेद मदार, अपामार्ग और कल्हार के फूलों द्वारा शिवजी का पूजन करने प्रताप की प्राप्ति होती है।
- अड़हुल के फूलों से शिवजी का पूजन करने से शत्रुओं का विनाश होता है।
- करवीर के एक लाख पुष्पों से शिवजी का पूजन करने से समस्त रोगों का नाश होता है।
- बंधूक (गुलदुपहरिया) के फूलों से शिवजी का पूजन करने से आभूषण की प्राप्ति होती है।
- चमेली के पुष्पों से शिवजी का पूजन करने से विभिन्न प्रकार के वाहन सुख प्राप्त होते हैं।
- अतसी के पुष्पों से शिवजी का पूजन करने वाला मनुष्य भगवान विष्णु का भी प्रिय हो जाता है।
- शमी पत्रों से पूजन करके मनुष्य मोक्ष को प्राप्त कर लेता है।
- पुरुष यदि शिवजी को बेला के पुष्प अर्पित करे तो उसे शुभलक्षणा पत्नी की प्राप्ति हो जाती है।
- जूही के फूलों से शिवजी का पूजन करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।
- कनेर के पुष्पों से पूजन करने से मनुष्य को वस्त्र संपदा की कमी नहीं होती।
- सेंदुआरि या शेफालिका के फूलों से पूजन करने से मनुष्य के मन के सारे मैल धुल जाते हैं।
- एक लाख बिल्वपत्रों से पूजन करने से मनुष्य अपनी सारी कामनाओं को पा लेता है।
- हरसिंगार के पुष्पों से पूजन करने से सुख-संपत्ति सहज ही प्राप्त हो जाती है।
- राई के पुष्प अर्पित करने से समस्त शत्रुओं का नाश होता है।
नोट : चंपा और केवड़ा के पुष्प शिवजी को अर्पित नहीं किए जाते हैं।
More From
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications