Sawan 2023 Vrat rules: अगर रखें हैं सोमवार का उपवास तो जानिए क्या करें ?
Sawan Vrat 2023 (क्या करें और क्या ना करें): आज सावन का पहला सोमवार है, चारों ओर हर हर महादेव की गूंज है। सावन आते ही मन में चंचलता और उत्साह दौड़ने लगता है क्योंकि इस महीने से व्रतों और त्योहार की शुरुआत होती है इसलिए ही सावन माह पूरे देश में बहुत ही धूम-धाम और हर्ष के साथ मनाया जाता है।

इस महीने में जमकर बारिश होती है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती है। इस पूरे महीने भोलेनाथ की पूजा की जाती है। बहुत सारे लोग आज के दिन उपवास रखते हैं। कहते हैं कि शिव की अराधना करने से इंसान के सारे दुखों का अंत होता है उसे हर तरह से सुख की प्राप्ति होती है। जो लोग सावन में सोमवार का उपवास करते हैं उन्हें कुछ खास बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है।
चलिए आपको बताते हैं कि सावन के उपवास में क्या करें और क्या ना करें?
पहले बात कि क्या करें?
- सच्चे मन और पूरी आस्था के साथ उपवास करें, अगर व्रत का संकल्प लिया है तो उसे पूरी ईमानदारी से निभाएं।
- उपवास रखने का अर्थ खुद को सताना नहीं होता है, इसलिए स्वस्थ रहते हुए व्रत करना चाहिए, आपको व्रत में मेवे और फल का सेवन करना चाहिए।
- उपवास के दौरान शरीर की एनर्जी कम ना हो इसलिए आप जूस, छाछ और पानी का सेवन करते रहें और खुद को हाइड्रेट रखें।
- उपवास के दौरान बनने वाले भोजन में सामान्य नमक की जगह सेंधा नमक का प्रयोग करें। नमक के सेवन से आपको कमजोरी महसूस नहीं होगी।
- ब्रह्मचर्य का पालन करें।
- खुश रहें और शिव भजन करें।
अब बात कि क्या ना करें?
- आप सावन माह में प्याज-लहसुन, सरसों का तेल, तिल का तेल, मसूर दाल और बैंगन जैसे खाद्य पदार्थों से दूर रहें।
- सावन के महीने में मांस, अंडे और शराब का सेवन ना करें।
- पैकेज्ड जूस का प्रयोग ना करें।
- इस महीने में घर में कलह ना करें।
- किसी की निंदा ना करें।
- बुराई से दूर रहें।
अधिकमास की वजह से इस बार सावन में आठ सोमवार आए हैं। जिसमें से चार जुलाई में और चार अगस्त में हैं।
जुलाई में चार सोमवार
- पहला व्रत- 10 जुलाई,
- दूसरा व्रत- 17 जुलाई
- तीसरा व्रत- 24 जुलाई
- चौथा व्रत- 31 जुलाई
अगस्त में चार सोमवार
- पांचवा व्रत- 7 अगस्त
- छठा व्रत- 14 अगस्त
- सातवां व्रत-21 अगस्त
- आठवां व्रत- 28 अगस्त












Click it and Unblock the Notifications