गोवा में है क्रिसमस का असली सेलीब्रेशन

बीच पर कई देशी विदेशी सैलानियों की भीड़ जुट जाती है। दिसंबर का मौसम भी खुशनुमा रहता है। समुद्र पर राइडिंग करने का मजा ही कुछ और होता है। पब, चर्च या बीच पर सांता क्लॉज की टोपी पहने सभी लोग प्रार्थनाओं और गानों की धुन पर डांस करते नजर आते हैं। उनकी मस्ती देख हर किसी के पैर थिरकने को मजबूर हो जाते हैं।
चारों तरफ चर्च से केक की सुगंध आती रहती है। गोवा में इस उत्सव की धूम देखते ही बनता है। गोवा के चर्च तो अपनी भव्यता के लिए देश में पहले से ही प्रसिद्ध हैं। बेसिलिका ऑफ बॉम जीजस, सेंट एंटोनी चर्च, सेंट एंड्रू चर्च, नवेलिन चर्च गोवा में फेमस हैं।
25 दिसंबर को ईसा मसीह का जन्म हुआ था। इस दिन को क्रिसमस डे कहा जाता है और पूरे दिसंबर माह को क्राइस्टमास के नाम से जाना जाता है। क्राइस्टमास के खत्म होने के बाद ही ईसाई नववर्ष की शुरुआत होती है। इसी को देखते हुए यहां के बाजार, सड़के, पब और होटले सजधज कर तैयार रहती है। मार्केट में क्रिसमस गिफ्ट, कार्ड, प्रभु ईशु के पिक्चर्स, सांता क्लॉज की टोपी की भरमार लग जाती है।












Click it and Unblock the Notifications