Ratha Saptami 2025 Upay: आज रथ आरोग्य सप्तमी पर जरूर करें सूर्य से जुड़े ये उपाय, हर परेशानी होगी दूर
Ratha Saptami 2025 Upay: माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को रथ आरोग्य सप्तमी कहा जाता है। इस दिन भगवान सूर्यदेव अपनी विशेष कृपा भक्तों पर लुटाने के लिए तैयार रहते हैं। इस दिन जीवन की अनेक परेशानियों से मुक्ति के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं। यदि आप नौकरी को लेकर परेशान हैं, परिवार और समाज में मान-सम्मान नहीं मिल रहा है या उन्नति नहीं हो पा रही है तो इस विशेष दिन सूर्यदेव से जुड़े कुछ उपाय अवश्य करने चाहिए।

नौकरी के लिए
नौकरी यानी आजीविका सबसे बड़ी जरूरत है। इसके बिना जीवन चलाना मुश्किल होता है। यदि आप नौकरी के लिए परेशान हो रहे हैं तो रथ आरोग्य सप्तमी के दिन एक तांबे का सूर्य लाकर इसे अपने ड्राइंग रूम की पूर्वी दीवार पर लगाएं। इससे शीघ्र ही नौकरी के योग बनने लगेंगे।
रोग मुक्ति के लिए
रथ आरोग्य सप्तमी के दिन प्रात:काल एक मिट्टी के लाल कलश में गेहूं और गुड़ रखकर इसका मुंह लाल कपड़े से बांध दें। इसके बाद अपने दोनों हाथों में लेकर सूर्यदेव की ओर मुंह करके ऊं सूर्याय आरोग्यम मे देहि देहि मंत्र का 21 बार जाप करें। इस कलश को किसी नदी में प्रवाहित करें या शिव मंदिर में जाकर रख आएं। इससे रोग दूर होने लगता है।
मान-सम्मान के लिए
मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति के लिए रथ आरोग्य सप्तमी के दिन सूर्यदेव को प्रात:काल एक तांबे के कलश में जल लेकर, उसमें गुड़हल का फूल, लाल चंदन का पाउडर और कुछ गेहूं के दाने डालकर अर्घ्य दें। इस दिन से प्रारंभ करके 41 दिन तक लाल चंदन का तिलक प्रतिदिन अपने मस्तक और कंठ पर लगाएं।
शत्रुओं को परास्त करने के लिए
सूर्यदेव की आराधना से शत्रुओं पर भी विजय प्राप्त होती है। सूर्यदेव विजेता बनाने वाले देवता है। ऊं घृणि: सूर्याय नम: मंत्र की 11 माला रथ आरोग्य सप्तमी के दिन किसी निर्जन स्थान में पूर्व दिशा की ओर मुख करके लाल आसन पर बैठकर करने से सारे शत्रु परास्त हो जाते हैं और वे कभी परेशान नहीं करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications