Ratha Saptami Vrat 2025: रोगों और कष्टों से छुटकारा पाने के लिए करें रथ आरोग्य सप्तमी व्रत

Ratha Saptami Vrat 2025: भगवान सूर्यदेव साक्षात उपस्थित देव हैं और इनकी आराधना, पूजा, दर्शन से मनुष्य को आरोग्य की प्राप्ति होती है। वह सारे रोगों और कष्टों से दूर हो जाता है। वैसे तो हर दिन भगवान सूर्य को प्रात:काल जल का अर्घ्य देना चाहिए किंतु यदि आप बड़े कष्टों और बड़े रोगों से घिरे हुए हैं तो इसके लिए माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि एक विशेष दिन है। इसे रथ आरोग्य सप्तमी के नाम से जाना जाता है। इस सप्तमी के दिन व्रत रखकर सूर्यदेव का पूजन करने से बड़े से बड़े रोग और बड़े से बड़े कष्ट से भी छुटकारा मिल जाता है। रथ आरोग्य सप्तमी व्रत 4 फरवरी 2025 मंगलवार को आ रहा है।

Ratha Saptami Vrat 2025

रथ आरोग्य सप्तमी के दिन प्रात:काल पवित्र नदियों में या पवित्र नदियों के जल से स्नान करके लाल वस्त्र धारण किए जाते हैं। फिर सूर्यदेव को जल में लाल चंदन का पाउडर और लाल पुष्प डालकर अर्घ्य दिया जाता है। सूर्यदेव का पूजन लाल पुष्प, गुड़, गेहूं आदि से करके कर्पूर से आरती की जाती है। सूर्यदेव से अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाती है। इस दिन व्रत रखा जाता है और एक समय भोजन किया जाता है किंतु भोजन बिना नमक का किया जाता है।

रथ आरोग्य सप्तमी की व्रत कथा

पौराणिक ग्रंथों के अनुसार भगवान कृष्ण के पुत्र सांब को अपने शारीरिक बल पर बहुत अभिमान हो गया था। एक बार दुर्वासा ऋषि भगवान कृष्ण से मिलने गए। वे अनेक वर्षों की तपस्या करके आए थे इस कारण उनका शरीर अत्यंत दुर्बल हो गया था। यह देख सांब उनका उपहास करने लगा। इस बात से दुर्वासा ऋषि क्रोधित हो गए और उन्होंन सांब को कुष्ठ रोगी होने का श्राप दे दिया। सांब की यह स्थिति देखकर श्रीकृष्ण ने उसे भगवान सूर्यदेव की उपासना करने को कहा। पिता की आज्ञा से सांब ने सूर्य की आराधना प्रारंभ की और माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी के दिन रथ आरोग्य सप्तमी आने पर विशेष पूजा अनुष्ठान किया। इससे सांब का कुष्ठ रोग ठीक हो गया। इसलिए जो श्रद्धालु इस दिन सूर्यदेव का व्रत रखकर पूजन करता है उसके सारे रोग और कष्ट दूर हो जाते हैं।

रथ आरोग्य सप्तमी के लाभ

  • लंबे और जीर्ण रोगों से छुटकारा मिलता है।
  • दीर्घायु की प्राप्ति होती है।
  • सूर्यदेव की कृपा से नेत्र और मस्तिष्क के रोगों से मुक्ति मिलती है।
  • कुष्ठ रोग भी सूर्यदेव की कृपा से दूर हो जाते हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+