Rang Panchami 2022 : जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, मंत्र और रंगपंचमी के संदेश
नई दिल्ली, 22 मार्च। होली के 5वें दिन रंगपंचमी का त्योहार मनाया जाता है। आज सुबह 06 बजकर 24 मिनट पर पंचमी लगी है जिसका समापन बुधवार, 23 मार्च को सुबह 04 बजकर 21 मिनट पर होगा। इसलिए पूजा का शुभ मुहूर्त आज दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से लेकर 12 बजकर 53 मिनट तक है। इस त्योहार को श्रीपंचमी और देव पंचमी के नाम से भी जानते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि चैत्र मास की पंचमी को देवतागण रंग खेलकर उत्सव मनाते हैं। इस दिन राधा रानी और श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है।

राधा जी इन मंत्रों से करें पूजा
- भवत बाधाम राधाम सहस निव मूचे सहचरी
- राधा रस सुधा सिंधु, राधा सौभाग्य मंजरी राधा बृजांगना मुख्या राधई वा राध्यते मया.
- ॐ ह्रीं श्रीराधिकायै नम:
- मेरी भव बाधा हरौ राधा नागरि सोइ, जा तनकी झाँईं परै स्याम हरित दुति होइ.
- वन्दे वृन्दावनानन्दां राधिकां परमेश्वरीम्, गोपिकां परमां श्रेष्ठां ह्लादिनीं शक्तिरुपिणीम्.
- ऊं ह्रीं श्रीराधिकायै नम:
श्रीकृष्ण की इन मंत्रों से करें पूजा
- 'ओम ऐं ह्रीं श्रीं नमो भगवते राधाप्रियाय राधारमणाय गोपीजनवल्लभाय ममाभीष्टं पूरय पूरय हुं फट् स्वाहा।'
- 'श्रीं ह्रीं क्लीं कृष्णाय नमः'
- ओम कृष्णाय वद्महे दामोगराय धीमहि तन्नः कृष्ण प्रचोदयात्।'
- 'ओम प्रेमधनरूपिण्यै प्रेमप्रदायिन्यै श्रीराधायै स्वाहा।'
- 'देवकी सुत गोविंद वासुदेव जगत्पते!
- देहिमे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:!!'
- ओम् क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्ल्भाय स्वाहा।'
इन मंत्रों से राधा-कृष्ण की पूजा करने से इंसान के सारे कष्टों का अंत होता है।
रंगपंचमी पर दें इन संदेशों से लोगों को मुबारकबाद
- रंग जो प्रेरित करते हैं।शेड्स दैट CALM.खुशी का छींटा मनाएं,यह रंग पंचमी। Happy Rang Panchami 2022 !
- सतरंगी रंगों की लिए बरसात, है आई रंग पंचमी की सौगात, चलो चलाएं मिलकर पिचकारी, न बच पाए कोई नर नारी. Happy Rang Panchami 2022 !
- कोई ने मारी पिचकारी, कोई ने लगाया गुलाल, ये तो हैं रंगो का त्यौहार, हरा पीला या लाल, पर संदेश देता हैं बस खुशियों का, जम कर मनाओ त्योहार रंगो का. Happy Rang Panchami 2022 !
- हरे रंग का एक स्पर्श मैं आपको भेजता हूं। रंग को ठंडा करने के लिए नीले रंग की एक बूंद। रंग पंचमी के लिए गर्मजोशी और उत्साह के लिए लाल रंग! शुभ और रंगीन रंग पंचमी,Happy Rang Panchami 2022 !
- ईश्वर आपके जीवन के कैनवस को आनंद, प्रेम, खुशी, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और सफलता के रंगों से रंगे। शुभ रंग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं!












Click it and Unblock the Notifications