Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर बना विष योग, जानिए आज पूजा कैसे करें?

Pradosh Vrat 2025: चैत्र मास के कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत 27 मार्च2025 गुरुवार को किया जाएगा। इस दिन शुभ और साध्य योग बनने के कारण यह दिन शिव पूजा के लिए विशेष बन गया है। इस दिन कुंभ राशि में शनि-चंद्र की युति भी हो रही है।

इसलिए इस दिन विष योग बना हुआ है। इस विष योग के दुष्प्रभाव को शिव पूजा दूर कर सकती है। इसलिए भी यह प्रदोष व्रत अत्यंत विशेष है।

Pradosh Vrat 2025

विष योग क्या होता है (Pradosh Vrat 2025)

गोचर के दौरान जब शनि और चंद्र एक ही राशि अंश में आ जाते हैं तो इसे विष योग कहा जाता है। विष योग के दुष्प्रभाव मनुष्य के जीवन में देखने को मिलते हैं। मनुष्य मानसिक भ्रम की स्थिति में आ जाता है। वह किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाता है। कोई निर्णय ले भी लेता है तो वह गलत साबित हो जाता है।

आर्थिक, शारीरिक, पारिवारिक क्षेत्रों में संकटों का सामना

विष योग के कारण मनुष्य को आर्थिक, शारीरिक, पारिवारिक क्षेत्रों में संकटों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस दोष का निवारण होना आवश्यक है। इस दोष को दूर करने के लिए शास्त्रों में शिव पूजा का विधान बताया गया है।

कैसे करें पूजा (Pradosh Vrat 2025)

यह संयोग ही है कि विष योग प्रदोष व्रत के दिन बना है। प्रदोष शिव पूजा का दिन होता है और इस दिन व्रत उपवास रखकर शिवजी का पूजन करना चाहिए। इस दिन पूरे दिन निराहार रहते हुए सायंकाल प्रदोष काल में शिव पूजा करें। विभिन्न द्रव्यों से पंचामृत से विभिन्न फलों के रसों से शिवजी का अभिषेक करें।

महामृत्युंजय मंत्र से शिवजी का अभिषेक करें

शिवजी को बेलपत्र, धतूरा और आंकड़े के फूल अवश्य चढ़ाएं। इससे शिवजी प्रसन्न होंगे। जिन जातकों की जन्मस्थ कुंडली में भी विष योग मौजूद है वे महामृत्युंजय मंत्र से शिवजी का अभिषेक करें।

अन्य उपाय (Pradosh Vrat 2025)

  • इस दिन पांच मुखी रुद्राक्ष को लाल धागे में पिरोकर गले में बांधने से विष योग से जुड़े दुष्प्रभाव समाप्त होते हैं।
  • इस दिन 108 बेलपत्र पर ऊं नम: शिवाय लिखकर और मंत्र बोलते हुए शिवजी को अर्पित करें।
  • विष योग दूर करने के लिए प्रदोष के दिन शिवजी को अष्टधातु या पंचधातु का नाग भेंट करें।
  • इस दिन सुनसान जंगल में जाकर एक हाथ गहरा गड्ढा खोदकर उसमें कच्चा दूध डालें और काले तिल डालें।
  • विष योग की पीड़ा दूर करने के लिए चंद्र को नियमित रूप से रात्रि में कच्चे दूध का अर्घ्य दें।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+