Chandi ki Goli: चांदी की गोली से चमकेगी किस्मत, चाहिए दौलत-शोहरत तो आज ही कीजिए ये उपाय
Chandi ki Goli: ग्रहों को ठीक करके उनसे अधिकतम लाभ लेने के लिए लाल किताब में अनेक सशक्त उपाय बताए गए हैं। ये उपाय ऐसे हैं जो करने में आसान भी हैं और इनका प्रभाव सबसे तेजी से होता है। इन्हीं में से एक उपाय है चांदी की ठोस गोली का।
चांदी पर चंद्र, शुक्र और राहु का प्रभाव होता है और सबसे अधिक परेशानी इन्हीं तीन ग्रहों से संबंधित आती है।चंद्र के कारण मानसिक स्थिति प्रभावित होती है तो शुक्र के कारण धन-संपत्ति और रिश्ते, वहीं राहु जीवन में सही मार्ग दिखाने का काम करता है।

लेकिन अगर ये तीनों ग्रह कहीं न कहीं खराब हैं तो पूरा जीवन अस्त व्यस्त सा हो जाता है। चांदी की ठोस गोली आपकी किस्मत खोलने का काम करेगी।
आइए आज हम आपको बताते हैं चांदी की ठोस गोली के प्रयोग...
चांदी की ठोस गोली रखने से क्या होगा (Chandi ki Goli)
लाल किताब के अनुसार चांदी की ठोस गोली अपने पास हमेशा रखना चाहिए। पुरुष इसे अपने जेब में रखें और स्त्रियां भी यदि ऐसे परिधान पहनती हों जिनमें जेब हों तो जेब में रखें और साड़ी वगैरह पहनती हो तो अपने पर्स में रखें। चांदी की ठोस गोली ग्रहों कों संतुलित करने का काम करती है और इससे चंद्र, शुक्र और राहु से संबंधित परेशानियों, पीड़ाओं में कमी आती है।
राहु के ठीक होने से निर्णय क्षमता मजबूत होती
चंद्र और शुक्र मजबूत होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है, पैसा आने के नए मार्ग खुलते हैं और लग्जरी लाइफ प्राप्त होती है। राहु के ठीक होने से निर्णय क्षमता मजबूत होती है और व्यक्ति सही दिशा में कार्य करता है और उसे सफलता भी मिलती है।
कैसे करें प्रयोग (Chandi ki Goli)
शुद्ध चांदी की कम से कम चार से पांच ग्राम की ठोस गोली किसी भी शुक्रवार के दिन लेकर आएं। इसे गंगाजल से शुद्ध करें अौर इसे सफेद कपड़े पर रखकर पूजन करें। इस पर केसर की बिंदी लगाएं और शुक्र के मंत्र ऊं द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: का एक माला जाप करें। फिर इसे उसी सफेद कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें। नियमित रूप से शुक्र के मंत्र का जाप करते रहें।












Click it and Unblock the Notifications