Paush Amavasya 2025: साल की आखिरी अमावस्या आज, जरूर करें ये 5 काम, जमकर होगी धनवर्षा
Paush Amavasya 2025: आज इस साल की अंतिम अमावस्या है, पौश महीने के कारण इसे पौष अमावस्या कहते है, ये सौभाग्य से शुक्रवार को आई है, जिससे इसका महत्व और ज्यादा बढ़ गया है। आपको बता दें कि हिंदू धर्म में अमावस्या का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। यह तिथि पितरों को समर्पित मानी जाती है। मान्यता है कि अमावस्या के दिन दान-पुण्य करने से पितृ दोष शांत होता है।
जीवन की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। विशेष रूप से सोमवती, मौनी और पितृ अमावस्या पर दान करने का फल कई गुना बढ़ जाता है। इस दिन 5 चीजों को जरूर करना चाहिए, ऐसा करने से पितृ तो प्रसन्न होते ही हैं साथ ही मां लक्ष्मी भी खुश होती हैं और अपने भक्तों पर दोनों हाथों से कृपा बरसाती है।

ऐसा करने वाले जातक को सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है और वो धनवान बनता है। इंसान के सारे कष्ट दूर होते हैं और उसके घर-आंगन में हमेशा खुशियां रहती हैं। आइए जानते हैं वो 5 चीजें कौन सी हैं, जो कि अमावस्या के दिन जरूर करनी चाहिए?
Paush Amavasya 2025 पर करें अन्न और काले तिल का दान
अमावस्या पर चावल, गेहूं, आटा या दाल का दान करना बहुत पुण्यदायी माना गया है। इससे घर में अन्न की कमी नहीं रहती और माता अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है। पितरों की आत्मा को भी इससे शांति मिलती है। यही नहीं इस दिन काले तिल को भी जरूर डोनेट करना चाहिए।
पितृ दोष, शनि दोष और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं
माना जाता है कि काले तिल का संबंध पितरों और शनि देव से होता है। अमावस्या के दिन काले तिल का दान करने से पितृ दोष, शनि दोष और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। इसे ब्राह्मण या जरूरतमंद को दान करना शुभ माना जाता है।
Paush Amavasya 2025 पर करें वस्त्र और तेल का दान
इस दिन काले, सफेद या साधारण वस्त्र का दान करना विशेष फलदायी होता है। यह दान दरिद्रता को दूर करता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। विशेषकर गरीब, वृद्ध या साधु-संतों को वस्त्र दान करना श्रेष्ठ माना गया है।
दीपक दान करने से नकारात्मक प्रभाव कम होता है
अमावस्या के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाकर दान करना अत्यंत शुभ होता है। यह उपाय शनि दोष से राहत देता है और घर में सुख-शांति बनाए रखता है। दीपक दान करने से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं।
Paush Amavasya 2025 पर करें गाय की सेवा
यदि संभव हो तो अमावस्या के दिन गाय को चारा, गुड़ या रोटी खिलाएं। गौ सेवा को महादान के समान माना गया है। इससे पितृ दोष शांत होता है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications