Parivartini Ekadashi 2024 Muhurat: परिवर्तिनी एकादशी आज, जानिए कब करें भगवान विष्णु की पूजा?

Parivartini Ekadashi 2024 Muhurat:भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को परिवर्तिनी एकादशी होती है, इसे पद्मा और वामन एकादशी के भी नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा की जाती है।

कहते हैं कि आज कोई भी श्री हरि की पूजा सच्चे मन से करता है , उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

Parivartini Ekadashi 2024

परिवर्तिनी एकादशी शुभ मुहूर्त (Parivartini Ekadashi 2024 Shubh Muhurat)

एकादशी का प्रारंभ 13 सितंबर को 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो गया था और इसका समापन आज रात 8 बजकर 41 मिनट पर होगा। उदयातिथि मान्य होने की वजह से परिवर्तिनी एकादशी का व्रत आज रखा जाएगा। आपको बता दें कि आज पूरा दिन शुभ है, आज प्रभु विष्णु की पूजा किसी भी प्रहर की जा सकती है, हर प्रहर की पूजा सार्थक होगी।

परिवर्तिनी एकादशी की पूजा विधि (Parivartini Ekadashi 2024 Puja Vidhi)

  • परिवर्तिनी एकादशी व्रत के दिन प्रातःकाल स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • भगवान विष्णु का ध्यान करके व्रत का संकल्प लें।
  • भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर के सामने दीपक और धूप जलाएं।
  • भगवान को फूल, फल, और तुलसी दल अर्पित करें।
  • विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
  • रात्रि में भगवान विष्णु के नाम का जाप करते हुए जागरण करें
  • अगले दिन द्वादशी तिथि को व्रत का पारण करें।

परिवर्तिनी एकादशी का महत्व ( Significance of Parivartini Ekadashi)

  • इस एकादशी का धार्मिक महत्व अत्यधिक है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा में होते हैं और अपना करवट बदलते हैं, इसलिए इसे परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है।
  • भक्तगण इस दिन निर्जला व्रत (waterless fast) रखते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करके उनकी कृपा प्राप्त करते हैं।
  • इस व्रत को रखने से सुख-समृद्धि और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
  • यही नहीं व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती है।

Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+