Nag Panchami 2020: जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और नागों के पूजने का कारण ?
नई दिल्ली। 25 जुलाई दिन शनिवार को नाग पंचमी है, यह त्योहार श्रावण कृष्ण पंचमी और श्रावण शुक्ल पंचमी दोनों तिथियों पर मनाया जाता है। बिहार, बंगाल, उड़ीसा, राजस्थान में लोग कृष्ण पक्ष में यह त्योहार मनाते हैं जबकि देश के बाकी हिस्सों में श्रावण शुक्ल पंचमी को ये पर्व मनाया जाता है।
Recommended Video

नाग पंचमी 2020 शुभ मुहूर्त
- सुबह 5 बजकर 38 मिनट से 8 बजकर 22 मिनट तक (25 जुलाई 2020)।
- अवधि: 2 घंटे 43 मिनट

महत्व
श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी नाग पूजा के लिए खास मानी गई है। शास्त्र के अनुसार पंचमी तिथि के स्वामी नाग हैं अर्थात् इस दिन नागों का पूजन शुभ होता है।इस दिन पूरे भारत में नागों की पूजा की जाती है, उन्हें दूध पिलाया जाता है। कई जगहों पर सांप के बिल में कुमकुम, हल्दी, चावल, पुष्प से पूजा के बाद दूध अर्पित करने की भी परंपरा है।

क्यों मनाया जाता है नाग पंचमी का त्योहार
नाग पंचमी के खास दिन पूरे उत्तर भारत में नाग देवता के 12 रूपों की पूजा की जाती है। दरअसल सांप इंसान का शत्रु नहीं मित्र है, इसी बताने के लिए नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। भारत एक कृषिप्रधान देश है और सांप हमारे खेतों की रक्षा करते हैं क्योंकि यह फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले चूहों और कीड़ों को खा लेते हैं इसलिए उन्हें 'क्षेत्रपाल' भी कहा जाता है और इसी कारण ये पूजे जाते हैं, यही नहीं लोग सर्प को तीनों लोक के स्वामी भगवान शिव के आभूषण के रूप में देखते हैं इसलिए इनकी पूजा होती है।

नाग देवता से की जाती है प्रार्थना
भगवान विष्णु तो शेषनाग की शैय्या पर विश्राम करते हैं, यह भी एक वजह है नाग पंचमी पर नाग की पूजा करने का लेकिन नाग पंचमी के त्योहार के पीछे सबसे प्रमुख कारण ये है कि सावन के दिनों में बारिश के कारण बहुत सारे जहरीले जीव-जन्तु बिलों से बाहर निकलते हैं, जिसमें एक सांप भी है, ये किसी को नुकसान ना पहुंचाए इसलिए इनकी पूजा करके प्रार्थना की जाती है कि आप हमें और हमारे परिवार को कष्ट ना पहुंचाएं।
सांकेतिक रूप से नाग की पूजा
ऐसा माना जाता है कि नाग पंचमी के दिन नाग का पूजन करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। वर्तमान दौर में असली नाग की पूजा पर शासन-प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगा दिए जाने के बाद अब सांकेतिक रूप से नाग की पूजा की जाती है।
-
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव?












Click it and Unblock the Notifications