Muharram 2025: 'आपके जीवन में शांति और संयम का वास हो', मुहर्रम पर भेजें अपनों को खास संदेश
Muharram 2025 aaj Hai hindi: इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना 'मुहर्रम' रमजान महीने के बाद दूसरा सबसे पवित्र माह है, इस महीने के 10वें दिन को अशुरा कहते हैं, जो कि काफी खास है क्योंकि इस दिन दुनिया भर के मुस्लिम मातम बनाते हैं, इसी वजह से 'मुहर्रम' खुशी का पर्व नहीं बल्कि गम का त्योहार माना जाता है। इस त्योहार को शिया और सुन्नी दोनों समुदाय अलग-अलग तरह से मनाते हैं।
इस साल मुहर्रम महीने की शुरुआत 27 जून 2025 से हई थी इसलिए मुहर्रम का त्योहार इसके 10 वें दिन यानी कि आज मनाया जा रहा है। मालूम हो कि यह पाक महीना आत्मविश्लेषण, प्रार्थना और संयम का समय माना जाता है।

मुहर्रम का धार्मिक महत्व
इस्लाम धर्म में मुहर्रम चार पवित्र महीनों में से एक है, जिनमें युद्ध करना मना है। यह महीना अल्लाह द्वारा विशेष दर्जा प्राप्त है। इस दिन हजरत इमाम हुसैन, पैगंबर मोहम्मद के नवासे, ने न्याय और सच्चाई की रक्षा के लिए अपने परिवार और साथियों के साथ अपनी जान कुर्बान की थी।
करबला की घटना
सन 680 ईस्वी में यजीद नामक शासक द्वारा इस्लामी मूल्यों का उल्लंघन हो रहा था। हजरत इमाम हुसैन ने उसके अन्यायपूर्ण शासन को स्वीकार नहीं किया और उसके खिलाफ आवाज़ उठाई। करबला के मैदान में इमाम हुसैन और उनके 72 अनुयायियों को भूखा-प्यासा रखकर शहीद कर दिया गया। यह घटना इंसानियत, न्याय और बलिदान का प्रतीक बन गई।
मुहर्रम में क्या किया जाता है?
शिया मुसलमान मुहर्रम के पहले 10 दिनों तक काले वस्त्र पहनते हैं, मातमी जुलूस निकालते हैं, और मजलिसों का आयोजन करते हैं तो वहीं सुन्नी समुदाय की ओर से इसमें उपवास रखा जाता है । मुहर्रम में शिया लोग कोई भी खुशी वाला काम नहीं करते हैं, जैसे ना इस माह में इनके यहां निकाह होते हैं और ना ही पार्टी या उत्सव होता है हालांकि ऐसा सुन्नी समुदाय के लोग नहीं करते हैं।
आज के दिन आप भी अपने मित्रों और परिवार को नीचे दिए गए संदेश के माध्यम से मुहर्रम की भावना साझा कर सकते हैं
- मुहर्रम का पावन महीना आप सभी को सच्चाई, त्याग और इंसानियत की राह दिखाए।
- इमाम हुसैन की कुर्बानी हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देती है।
- आपके जीवन में शांति और संयम का वास हो, मुहर्रम का यह महीना आपके जीवन में करुणा लाए।
- सत्य के लिए बलिदान देने वाले हुसैन की राह पर चलें और न्याय का साथ दें।
Disclaimer: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications