Muharram 2018: मुहर्रम का महीना शुरू, जानिए इसका महत्‍व

नई दिल्‍ली। मुहर्रम से इस्‍लाम धर्म के नए साल की शुरुआत होती है, जिसे हिजरी भी कहते हैं, इसे इस्‍लामी साल का पहला महीना भी माना जाता है, इस पवित्र महीने की शुरुआत 11 सितंबर यानी कि आज से हो गई है, ये पवित्र महीना 9 अक्‍टूबर तक रहेगा।

हिजरी कैलेंडर एक चंद्र कैलेंडर है,,

हिजरी कैलेंडर एक चंद्र कैलेंडर है,,

हिजरी कैलेंडर एक चंद्र कैलेंडर है, जो न सिर्फ मुस्लिम देशों में इस्तेमाल होता है बल्कि दुनियाभर के मुसलमान भी इस्लामिक धार्मिक पर्वों को मनाने का सही समय जानने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।अल्लाह के रसूल हजरत मुहम्मद ने इस मास को अल्लाह का महीना कहा है, साथ ही इस मास में रोजा रखने की खास अहमियत बयान की है।

क्यों मनाते हैं ये पर्व

क्यों मनाते हैं ये पर्व

मान्यता है कि इराक में यजीद नाम का क्रूर शासक था, जो खुद को खलीफा कहता था और खुदा को नहीं मानता था। वह चाहता था कि हजरत इमाम हुसैन उसके खेमे में शामिल हो जाएं लेकिन हुसैन को यह मंजूर नहीं था और उन्‍होंने यजीद के विरुद्ध जंग का ऐलान कर दिया था, ये एक धर्म युद्ध था, जिसमें पैगंबर-ए इस्‍लाम हजरत मोहम्‍मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन को कर्बला में परिवार और दोस्तों के साथ शहीद कर दिया गया था, जिस महीने हुसैन और उनके परिवार को शहीद किया गया था वह मुहर्रम का ही महीना था, इसलिए ये महीना उनकी याद में मनाया जाता है।

महत्व

महत्व

मुहर्रम कोई त्‍योहार नहीं बल्‍कि यह वह दिन है जो अधर्म पर धर्म की जीत हुई थी, शिया समुदाय के लिए ये एक मातम का दिन है, जिसे कि वो इमाम हुसैन के शोक में मनाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+