Merry Christmas 2025 Slogan: 'एक-दूसरे को क्षमा करो' , इस क्रिसमस पर अपनों को भेजें यीशु के ये संदेश
Merry Christmas 2025: आज पूरा देश क्रिसमस का पर्व मना रहा है। सुबह से चर्च में प्रार्थनाएं हो रही हैं तो वहीं लोगों ने अपने घरों को सुंदर-सुंदर चीजों से सजाया हुआ है। कहीं पर बच्चे क्रिसमस ट्री को डेकोरेट रहे हैं तो कोई मां मैरी के सामने मोमबत्ती जलाकर उनसे विश मांग रहा है। आपको बता दें कि क्रिसमस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा, क्षमा और मानवता का संदेश है।
यह दिन ईसा मसीह के जन्म की खुशी में पूरी दुनिया में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।क्रिसमस के अवसर पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं, सुंदर स्लोगन साझा करते हैं और प्रभु यीशु के प्रेरणादायक संदेशों से जीवन को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास करते हैं।

आप भी इस दिन यादगार बनाइए सुंदर और संदेशों के जरिए, भगवान ईसामसीह के संदेशों को अपनाकर अपने जीवन में शांति और प्रेम लाएं, यहां हम आपके लिए लाए हैं कुछ चुनिंदा स्लोगन, जिन्हें आप अपने साथियों को भेजकर इस दिन को और भी खास बना सकते हैं।
क्रिसमस स्लोगन (Merry Christmas 2025 Slogan)
- 'धरती पर शांति, दिलों में प्यार', क्रिसमस की बधाई।
- 'यीशु ही इस मौसम का कारण हैं', क्रिसमस की शुभकामनाएं।
- 'प्यार, खुशी और क्रिसमस की रौनक फैलाएं', मैरी क्रिसमस।
- 'विश्वास और उम्मीद के साथ क्रिसमस मनाएं', आप सभी को क्रिसमस की बधाई।
क्रिसमस व्हाट्सएप मैसेज (Merry Christmas 2025 WhatsApp Status)
- 'प्रभु यीशु आपके जीवन में खुशियां, शांति और सफलता लाएं।'
- 'इस क्रिसमस, आपका घर प्रेम और उल्लास से भर जाए।'
- 'Santa आए आपके द्वार, लाए खुशियों की सौगात हर बार।'
- 'क्रिसमस का यह पावन पर्व आपके जीवन में नई उम्मीद और विश्वास लेकर आए।
ईसा मसीह के प्रेरणादायक संदेश ( Jesus Christ messages)
ईसा मसीह के उपदेश आज भी मानव जीवन के लिए मार्गदर्शक हैं। उनके कुछ महान संदेश इस प्रकार हैं:
- एक-दूसरे से प्रेम करो, जैसा मैंने तुमसे प्रेम किया है।
- एक-दूसरे को क्षमा करो, क्योंकि क्षमा से ही आत्मा को शांति मिलती है।
- जो बीज तुम बोते हो, वही फल तुम्हें मिलता है।
- अंधकार से मत डरो, प्रकाश स्वयं रास्ता दिखाएगा।
- विश्वास रखो, ईश्वर हर कठिनाई में तुम्हारे साथ है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications