मंगल-पुष्य का संयोग आज, कर्जमुक्ति के लिए करें यह खास उपाय

Mars-Pushya Nakshatra 2023: यदि आप कर्ज से परेशान हैं, लंबे समय से कर्ज उतरने का नाम ही नहीं ले रहा, लाख प्रयास कर रहे हैं किंतु बार-बार कर्ज लेना पड़ रहा है और कर्ज बढ़ता ही जा रहा है तो आपके लिए एक विशेष दिन, विशेष संयोग बन रहा है।

Mars-Pushya Nakshatra

15 अगस्त को पुष्य नक्षत्र आ रहा है और इस दिन मंगलवार होने से मंगल-पुष्य का शुभ संयोग बना है। पुष्य नक्षत्र का किसी भी दिन आना शुभ ही होता है किंतु मंगलवार के दिन आना कर्ज मुक्ति करवाता है और आपके संचित धनकोष में वृद्धि करवाता है।

मंगलवार 15 अगस्त 2023 को सूर्योदय प्रात: 6 बजकर 4 मिनट पर होगा और पुष्य नक्षत्र दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इसलिए मंगलवार को 7 घंटे 53 मिनट मंगल-पुष्य का संयोग मिल रहा है। यह संयोग अत्यंत शुभ होता है विशेषकर कर्ज मुक्ति के उपाय करने के लिए।

आइए जानते हैं कौन से उपाय हैं जो आपका कर्ज फटाफट उतार देंगे...

  • मंगल-पुष्य के संयोग में किसी बरगद के पेड़ की पूजा करके पेड़ से निवेदन करके उसकी अनुमति लेकर थोड़ी सी जड़ निकालकर ले आएं। अपने घर के पूजा स्थान में इस जड़ को पहले सादे पानी से साफ कर लें, फिर गंगाजल से धो लें, फिर गाय के कच्चे दूध से धो लें उसके बाद पुन: गंगाजल से शुद्ध कर लें। अब पूजा स्थान में एक लकड़ी की चौकी पर लाल रेशमी कपड़ा बिछाकर उस पर इस जड़ को रख लें।
  • जड़ का पूजन कुमकुम और केसर से करें, धूप-दीप दिखाएं और स्फटिक की माला से मां लक्ष्मी के बीज मंत्र श्रीं का जाप करें। कम से कम 5 माला मंत्र से संपुटित करें। इसके पश्चात इस जड़ को उसी रेशमी कपड़े में बांधकर अपने धन-आभूषण आदि रखने के स्थान पर रख दें। प्रत्येक मंगलवार के दिन इस जड़ को निकालकर पूजन कर धूप-दीप करके पुन: यथावत स्थान पर रख दें। तीन मंगलवार के बाद आपके धन आने का मार्ग खुलने लगेगा।
  • मंगल-पुष्य के संयोग में शिवजी का अभिषेक केसर मिश्रित दूध से करने से शीघ्र कर्ज मुक्ति होने लगती है और आपके संचित धन कोष में बढ़ोतरी होने लगती है।
  • मंगल-पुष्य के संयोग में काले पत्थर के शिवलिंग या नर्मदेश्वर शिवलिंग पर ऊं धनदाताय शिवाय नम: मंत्र का उच्चारण करते हुए दो मुट्ठी लाल मसूर की दाल अर्पित करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+