Makar Sankranti 2019: मकर संक्रांति पर एक उपाय करें, जो सोचेगे वो मिलेगा
नई दिल्ली। प्रत्येक व्यक्ति की ख्वाहिश जीवन में उंचाइयों को छूना रहती है। फिर चाहे वह धन संपदा के मामले में हो, स्वस्थ रहने के मामले में हो या तरक्की के मामले में। इसके लिए वह तमाम तरह के उपाय करता रहता है। लेकिन यदि वह केवल एक ग्रह को प्रसन्न कर ले तो उसे यह सारी चीजें आसानी से मिल सकती है और वह ग्रह है सूर्य। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को समस्त ग्रहों का राजा कहा गया है। इसलिए सूर्य का जन्मकुंडली के अन्य ग्रहों पर पूर्ण प्रभाव होता है और काफी हद तक सूर्य अन्य ग्रहों को भी प्रभावित करता है।

नौकरी और बिजनेस में भी सफलता नहीं मिलती
यदि किसी जातक की कुंडली में सूर्य खराब है तो वह जीवनभर परेशानियों से घिरा रहता है। उसे न तो कहीं मान-सम्मान प्राप्त होता है न ही वह जीवन के किसी क्षेत्र में तरक्की कर पाता है। यदि सूर्य खराब स्थिति में है तो व्यक्ति को नौकरी और बिजनेस में भी सफलता नहीं मिलती। उसे बार-बार जॉब बदलना पड़ता है। स्थायित्व नहीं रहता। किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य यदि अत्यंत खराब हो तो व्यक्ति दंभी और क्रूर भी हो जाता है।

मकर संक्रांति है बेहद है शुभ दिन
इसलिए जन्मकुंडली के खराब सूर्य को ठीक करना जरूरी रहता है। वैदिक ज्योतिष में खराब सूर्य को ठीक करने के अनेक उपाय बताए गए हैं उनमें सूर्य को प्रतिदिन अर्घ्य देना, सूर्य के मंत्रों का जाप, सूर्य यंत्र का लॉकेट, सूर्य के रत्न रूबी को धारण करना, केसर का तिलक लगाना जैसे अनेक उपाय हैं। इन उपायों को करने का सबसे अच्छा दिन मकर संक्रांति का माना गया है। इस दिन सूर्य उत्तरायण होता है और यह वर्ष का सर्वश्रेष्ठ दिन है। इस दिन किए गए उपाय शीघ्र फलदायी भी होते हैं।

मकर संक्रांति पर करें ये उपाय
- मकर संक्रांति पर सूर्य को प्रसन्न करने का सबसे उत्तम उपाय है अर्घ्य देना। सूर्य को अर्घ्य तो हमेशा दिया जाना चाहिए लेकिन मकर संक्रांति के दिन जरूर दें, इससे सूर्य प्रसन्न होते हैं और जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
- मकर संक्रांति के दिन सूर्य यंत्र का लॉकेट भी धारण किया जाता है। यह तांबे का होता है और सूर्य की तरह दिखता है। इसे लाल धागे में बांधकर गले में धारण करने से सूर्य की अनुकूलता प्राप्त होती है। जन्मकुंडली में सूर्य की खराब स्थिति में सुधार आता है। इससे निरोगी काया प्राप्त होती है। नेत्रों के रोग दूर होते हैं और कर्ज मुक्ति का मार्ग खुलता है।
- यदि आप अच्छी नौकरी की तलाश में हैं या वर्तमान नौकरी में प्रमोशन नहीं मिल पा रहा है तो मकर संक्रांति के दिन सुबह स्नानादि से निवृत्त होकर आदित्यहृदयस्तोत्र के सात पाठ करें और केसर में गुलाबजल मिलाकर उसका तिलक करें। इस मिश्रण को एक डिब्बी में भरकर रख लें और प्रतिदिन लगाएं। विशेषकर जब आप किसी जॉब के इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो जरूर लगाएं। इससे शीघ्र तरक्की होती है।
- जीवन में मान-सम्मान, पद, प्रतिष्ठा प्राप्त करने के लिए मकर संक्रांति से प्रारंभ करते हुए लगातार 101 दिनों तक आदित्यहृदय स्तोत्र का एक पाठ प्रतिदिन करें। इससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में जबर्दस्त तरीके से वृद्धि होगी।












Click it and Unblock the Notifications