Magh Purnima 2024: 24 फरवरी को है माघ पूर्णिमा? जानिए शुभ मुहूर्त
Magh Purnima 2024 Kab Hai: माघ पूर्णिमा के साथ ही माघ माह का समापन हो जाएगा। जो लोग पूरे माह पवित्र नदियों का स्नान नहीं कर पाते हैं, वो जरूर इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो लोग ऐसा करते हैं उनके सारे दुखों का अंत होता है और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है।

इस बार ये पावन त्योहार 24 फरवरी को है, दरअसल इस बार पूर्णिमा तिथि 23 फरवरी 2024 को 3:36 PM से शुरू हो चुकी है और 24 फरवरी को 6:03 PM पर समाप्त होगी। अब वैदिक धर्म में उदयातिथि मान्य होती है इसलिए माघ पूर्णिमा 24 फरवरी को ही मनाई जाएगी।
स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
24 फरवरी को 05: 11 AM से 06 :20 AM तक।
पूजा विधि
- माघ पूर्णिमा के दिन पहले नहा-धोकर ईश्नर का ध्यान करें।
- फिर अगर उपवास रखना है तो व्रत का संकल्प लें।
- सूर्य भगवान को अर्ध्य दें।
- गरीबों को दान दें।
- शाम को चंद्रमा को अर्ध्य दें।
- आरती करें और प्रसाद बांटे।
- फिर पारण करें।
पूर्णिमा आरती
- ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा ।
- दुःख हरता सुख करता, जय आनन्दकारी ।
- रजत सिंहासन राजत, ज्योति तेरी न्यारी ।
- दीन दयाल दयानिधि, भव बन्धन हारी ।
- जो कोई आरती तेरी, प्रेम सहित गावे ।
- सकल मनोरथ दायक, निर्गुण सुखराशि ।
- योगीजन हृदय में, तेरा ध्यान धरें ।
- ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, सन्त करें सेवा ।
- वेद पुराण बखानत, भय पातक हारी ।
- प्रेमभाव से पूजें, सब जग के नारी ।
- शरणागत प्रतिपालक, भक्तन हितकारी ।
- धन सम्पत्ति और वैभव, सहजे सो पावे ।
- विश्व चराचर पालक, ईश्वर अविनाशी ।
- सब जग के नर नारी, पूजा पाठ करें ।
- ॐ जय सोम देवा, स्वामी जय सोम देवा ।
डिसक्लेमर- यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।
यह पढ़ें: Vastu Tips: बेडरूम में भूलकर भी न करें ये तीन गलतियां वरना दांपत्य जीवन हो जाएगा खराब












Click it and Unblock the Notifications