Magh Gupta Navratri 2023: माघ गुप्त नवरात्रि से जुड़ी खास बातें
गुप्त नवरात्रि में प्रकट नवरात्रि की तरह गेहूं के जवारे नहीं बोए जाते हैं और न ही घट स्थापना होती है। नवरात्रि के पूरे नौ दिन शुद्ध आचरणआवश्यक होता है।

Magh Gupta Navratri 2023: माघ मास की गुप्त नवरात्रि पूरे नौ दिन की रहेगी। वर्ष में आने वाली चार नवरात्रियों में गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। देवी को प्रसन्न करने, उनसे सिद्धियां प्राप्त करने और मंत्रों को सिद्ध करने के लिए गुप्त नवरात्रि सर्वाधिक महत्व रखती है। गुप्त नवरात्रि में इस बार वसंत पंचमी 26 जनवरी को, अष्टमी 29 को और महानवमी 30 जनवरी को मनाई जाएगी। नवरात्रि के अंतिम दिन शनि अस्त हो जाएगा।
गुप्त नवरात्रि सिद्धिदायक होती हैं
वर्ष में चार बार नवरात्रि आती हैं। चैत्र और आश्विन माह के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से नवमी तक दो प्रकट नवरात्रि होती हैं और माघ व आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक दो गुप्त नवरात्रि होती हैं। गुप्त नवरात्रि भी प्रकट नवरात्रि की तरह ही सिद्धिदायक होती हैं, बल्कि ये प्रकट से भी ज्यादा प्रबल होती हैं। गुप्त नवरात्रियां सिद्ध शक्तियां प्राप्त करने के लिए तांत्रिकों, शाक्तों के लिए सबसे सिद्ध दिन होते हैं।
कैसे करें गुप्त नवरात्रि पूजन
गुप्त नवरात्रि में प्रकट नवरात्रि की तरह गेहूं के जवारे नहीं बोए जाते हैं और न ही घट स्थापना होती है। हालांकि कुछ तांत्रिक, मांत्रिक लोग प्रकट नवरात्रि की तरह ही सारे पूजन कर्म गुप्त नवरात्रि में भी करते हैं। गृहस्थों के लिए गुप्त नवरात्रि में व्रत, पूजन, जाप, देवी पाठ का महत्व है। इस नवरात्रि के पूरे नौ दिन शुद्ध आचरण, शुद्ध आहार-विहार रखना आवश्यक होता है। व्रती को नित्य प्रतिदिन देवी का पूजन करके दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा, देवी महापुराण आदि का पाठ करना चाहिए।
गुप्त नवरात्रि के नौ दिन
- 22 जनवरी : प्रतिपदा, गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
- 23 जनवरी : द्वितीया, चंद्र दर्शन, पंचक प्रारंभ दोपहर 1.50 से
- 24 जनवरी : तृतीया, वरदतिलकुंद चतुर्थी
- 25 जनवरी : चतुर्थी, विनायक चतुर्थी
- 26 जनवरी : पंचमी, वसंत पंचमी, सरस्वती पूजन, खटवांग जयंती, सवार्थसिद्धि सायं 6.59 से
- 27 जनवरी : षष्ठी, पंचम समाप्त सायं 6.38 पर, अमृतसिद्धि प्रात: 7.12 से सायं 6.38 तक
- 28 जनवरी : सप्तमी, श्री नर्मदा जयंती, रथ आरोग्य सप्तमी
- 29 जनवरी : अष्टमी, श्रीदुर्गा अष्टमी
- 30 जनवरी : नवमी, गुप्त नवरात्रि पूर्ण
गुप्त नवरात्रि में ग्रह गोचर
- 22 जनवरी : शुक्र कुंभ राशि में दोपहर 3.52 पर
- 30 जनवरी : शनि अस्त कुंभ में सायं 5.56 पर
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications