Maa Kushmanda Bhog: नवरात्रि के चौथे दिन मैया को लगाएं किस चीज का भोग? मां कुष्मांडा प्रसन्न होकर भरेंगी झोली

Shardiya Navratri Day 4 Maa Kushmanda Bhog: नवरात्रि का हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों को समर्पित होता है। चौथे दिन की पूजा मां कुष्मांडा को अर्पित की जाती है, जिन्हें सृष्टि की आदि शक्ति माना जाता है। मान्यता है कि मां कुष्मांडा की कृपा से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं और भक्तों के जीवन से अंधकार मिटकर उजाला फैलता है। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मां को प्रसन्न करने के लिए विशेष भोग अर्पित किया जाता है।

भक्त पूरे श्रद्धा भाव से मां को भोग अर्पित करते हैं। कहा जाता है कि इस दिन सही विधि से मां की पूजा और भोग करने से आयु में वृद्धि, रोगों से मुक्ति और परिवार में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। भक्त इस दिन मां से निरोगी जीवन, लंबी आयु और समृद्धि की कामना करते हैं।

Maa Kushmanda Bhog

कैसा भोग पसंद है मां कुष्मांडा को?

कहा जाता है कि मां कुष्मांडा को मालपुआ बेहद प्रिय है। इसलिए चौथे दिन मालपुए का भोग लगाना सबसे शुभ माना जाता है। इसके साथ ही मौसमी फल, लाल फूल और देसी घी का दीपक अर्पित करने से मां प्रसन्न होती हैं।

भोग का विशेष फल

मान्यता है कि मालपुए का भोग लगाने से बुद्धि का विकास होता है और परिवार में सुख-शांति आती है। भक्तों का विश्वास है कि मां कुष्मांडा प्रसन्न होकर रोगों से मुक्ति और दीर्घायु का आशीर्वाद देती हैं।

पूजा में किन चीजों का करें प्रयोग

चौथे नवरात्र पर पूजा के समय मां को लाल या सफेद वस्त्र, श्रृंगार का सामान और सुगंधित धूप अर्पित करना चाहिए। ढाक की धुन और मंत्रोच्चारण के बीच मां की आराधना करने से विशेष फल मिलता है।
ये भी पढ़ें: Sharadiya Navratri: मां दुर्गा की पूजा के बाद रात को करें ये उपाय, होगी धनवर्षा, कर्ज से मिलेगी मुक्ति!

डिस्क्लेमर: हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और इंटरनेट पर उपलब्ध स्रोतों के आधार पर प्रस्तुत की गई है। किसी भी प्रकार का निर्णय लेने या कदम उठाने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या पुरोहित से परामर्श अवश्य करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+