Sharadiya Navratri: मां दुर्गा की पूजा के बाद रात को करें ये उपाय, होगी धनवर्षा, कर्ज से मिलेगी मुक्ति!
Sharadiya Navratri 2025 Upay: हिंदू धर्म में नवरात्रि को शक्ति की आराधना का सबसे बड़ा पर्व माना गया है। सालभर में चार बार नवरात्रि आती है, लेकिन आश्विन मास की शारदीय नवरात्रि का महत्व सबसे अधिक बताया गया है। मान्यता है कि इस समय मां दुर्गा की साधना करने से भक्तों को पूरे वर्ष सुख-समृद्धि, शांति और स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है।
सिर्फ पूजा-पाठ ही नहीं, बल्कि इस दौरान कुछ खास उपाय भी बताए गए हैं। जिन्हें रात में करने से परिवार में खुशहाली आती है, धन की कमी दूर होती है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम होने लगती हैं। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि के ऐसे तीन विशेष उपाय, जिनका उल्लेख शास्त्रों में किया गया है।

पूजा का विशेष महत्व
मान्यता है कि शारदीय नवरात्रि में की गई पूजा का फल पूरे साल मिलता है। इन नौ दिनों में देवी मां की उपासना के साथ-साथ कुछ विशेष उपाय करने से धन की कमी, घर के क्लेश और सेहत से जुड़ी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
ये भी पढ़ें: Shardiya Navratri Akhand Jyoti:नवरात्र में अखंड ज्योत जलाने से बदल सकती है किस्मत! क्या करें अगर बुझ जाए दीपक?
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का उपाय
नवरात्रि के दौरान मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अष्टलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। शास्त्रों में वर्णित है कि इस स्तोत्र के नियमित पाठ से घर में कभी धन और अन्न की कमी नहीं रहती और दरिद्रता पास भी नहीं आती।
गृह क्लेश दूर करने का उपाय
अगर घर में बार-बार झगड़े होते हों या वातावरण तनावपूर्ण रहता हो, तो नवरात्र की रातों में एक खास उपाय करना लाभकारी होता है। रात की पूजा के बाद पूरे घर में कपूर और लौंग का धुआं करें। माना जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर का माहौल शुद्ध व शांत बना रहता है। यह उपाय पूरे नवरात्र के दौरान रोज़ करने से परिवार में आपसी सामंजस्य और सुख-शांति बनी रहती है।
स्वास्थ्य लाभ का उपाय
जिन घरों में बार-बार कोई न कोई बीमार रहता हो, उनके लिए नवरात्र में सुबह-शाम मां दुर्गा की पूजा करना और घर के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना गया है। इस उपाय से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धीरे-धीरे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ कम होने लगती हैं।
ये भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि पर कैरी करें ये स्पेशल ज्वैलरी और एक्सेसरीज, लुक में लगेगा चार चांद












Click it and Unblock the Notifications