Maa Chandraghanta Mantra: मां चंद्रघंटा का ये मंत्र है बहुत शक्तिशाली, जाप से बनेंगे बिगड़े काम!

Shardiya Navratri Day 3 Maa Chandraghanta Mantra: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा का विशेष महत्व है। मां चंद्रघंटा माता का तीसरा स्वरूप हैं। देवी चंद्रघंटा के माथे पर अर्धचंद्र और हाथ में घंटा होता है। यह स्वरूप शक्ति, साहस और भक्ति का प्रतीक है। भक्त मानते हैं कि इस दिन मां की भक्ति और मंत्रों का जाप करने से जीवन के सभी भय, संकट और नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।

मां चंद्रघंटा की मूर्ति या तस्वीर पर पीला रंग प्रमुख होता है, जो खुशहाली, ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक है। उनके इस रूप में सिंह पर बैठी देवी का रूप साहस और धैर्य का संदेश देता है। भक्त इस दिन उनकी आरती, मंत्र जाप और भोग अर्पित करके आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

Maa Chandraghanta Mantra

तीसरे दिन की पूजा न केवल शारीरिक और मानसिक शक्ति बढ़ाती है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा और शांति का संचार करती है। माता की भक्ति से जीवन में न सिर्फ संकट दूर होते हैं, बल्कि साहस, आत्मविश्वास और मन की स्थिरता भी मिलती है। इस दिन मां चंद्रघंटा की आरती और मंत्र जपना अत्यंत लाभकारी माना जाता है।
ये भी पढ़ें: Shardiya Navratri Akhand Jyoti:नवरात्र में अखंड ज्योत जलाने से बदल सकती है किस्मत! क्या करें अगर बुझ जाए दीपक?

मां चंद्रघंटा के मंत्र

🌺मुख्य मंत्र:
"ॐ देवी चंद्रघंटायै नमः"

-भय और संकट से मुक्ति के लिए।

🌺ध्यान मंत्र:
"वन्दे वांछितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
सिंहारूढा चंद्रघण्टा यशस्विनीम्॥"

-मां के स्वरूप का ध्यान कराते हैं।

🌺उपासना मंत्र:
"पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यम् चंद्रघण्टेति विश्रुता॥"

-भक्ति और सुरक्षा के लिए।

🌺मां चंद्रघंटा का महामंत्र:
"या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥"

-संकट दूर करने और शक्ति पाने के लिए।

🌺मां चंद्रघंटा की स्तुति

आपदुद्धारिणी त्वंहि आद्या शक्तिः शुभपराम्।
अणिमादि सिद्धिदात्री चन्द्रघण्टे प्रणमाम्यहम्॥
चन्द्रमुखी इष्ट दात्री इष्टम् मन्त्र स्वरूपिणीम्।
धनदात्री, आनन्ददात्री चन्द्रघण्टे प्रणमाम्यहम्॥
नानारूपधारिणी इच्छामयी ऐश्वर्यदायिनीम्।
सौभाग्यारोग्यदायिनी चन्द्रघण्टे प्रणमाम्यहम्॥

ये भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2025 : पीरियड्स में कैसे करें नवरात्रि की पूजा? मासिक धर्म के कारण पूजा हो जाती है खंडित?

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बात करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+