Malmas 2022: 14 जनवरी को समाप्त होगा मलमास, विवाह का पहला मुहूर्त 22 जनवरी को
नई दिल्ली, 09 जनवरी। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही मलमास समाप्त हो जाएगा और मांगलिक कार्यो पर लगा हुआ प्रतिबंध हट जाएगा। सूर्य 14 जनवरी 2022 को दोपहर 2.28 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद इस साल का पहला विवाह मुहूर्त 22 जनवरी को रहेगा। जनवरी माह में विवाह के चार शुभ मुहूर्त रहेंगे जबकिपूरे साल विवाह के लिए 71 शुभ मुहूर्त रहेंगे। इनके अलावा लाल और पीला पूजा के अन्य मुहूर्त भी रहेंगे। मई महीने में सर्वाधिक 15 मुहूर्त विवाह के हैं। इसके साथ ही मलमास पूर्ण होने पर मुंडन आदि मांगलिक कार्य भी प्रारंभ हो जाएंगे।

वर्ष के वैवाहिक मुहूर्त
- जनवरी : 22, 23, 24, 25 कुल चार दिन मुहूर्त।
- फरवरी : 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20, 22 कुल 11 दिन मुहूर्त।
- मार्च : 4 व 9 मार्च कुल दो दिन मुहूर्त।
- अप्रैल : 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 27 कुल 11 मुहरू्त।
- मई : 2, 3, 9, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 मई कुल 15 दिन मुहूर्त।
- जून : 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 17, 23, 24 कुल 12 मुहरू्त।
- जुलाई : 4, 6, 7, 8, 9 तारीख कुल पांच मुहूर्त।
- 10 जुलाई को देवशयनी एकादशी से चातुर्मास प्रारंभ होने से मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे।
- 24 नवंबर को देवोत्थान एकादशी पर चातुर्मास प्रारंभ होने से विवाह कार्य आरंभ होंगे।
- नवंबर : 25, 26, 28, 29 कुल चार मुहूर्त।
- दिसंबर : 1, 2, 4, 7, 8, 9, 14 कुल सात मुहूर्त।
इनके अलावा विवाह के कुछ अशुद्ध मुहूर्त भी हैं और पंचांग भेद के कारण इनमें से कुछ मुहूर्त कुछ पंचांगों में नहीं मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications