Karwa Chauth 2023 Do-Donts: करवा चौथ पर बिल्कुल ना करें ये काम वरना होगा भारी नुकसान, महिलाएं रखें खास ध्यान

Karwa Chauth 2023 Do-Donts: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। पति की लंबी उम्र के लिए रखे जाने वाले इस उपवास का इंतजार सुहागिन महिलाएं बड़ी ही बेसब्री से करती हैं। ये व्रत काफी कठिन है।

Karwa Chauth 2023 Do-Donts

इसमें महिलाएं सुबह से शाम तक बिना पानी का व्रत रखती हैं और उसके बाद शाम को भगवान गणेश, गौरी-शंकर, करवा और चंद्रमा की पूजा करके अपने पति के हाथों पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं।

कुछ बातों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत

आस्था, प्रेम और त्याग के इस मानक उपवास में कुछ बातों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है। वरना इस व्रत का सही फल नहीं मिलता उल्टा इसका गलत प्रभाव झेलना पड़ता है। इसलिए जो महिलाएं इस व्रत को रख रही हैं, उन्हें निम्नलिखित चार बातों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।

1. सुहाग का व्रत इसलिए ये चीजें ना करें दान: ये व्रत सुहाग का है इसलिए इस दिन सुहाग की किसी भी चीज जैसे सिंदूर, बिंदी, चूड़ी आदि का दान नहीं करना चाहिए, जो महिलाएं दान करती हैं, उन्हें अशुभ फल की प्राप्ति होती है।

2. सफेद और काले वस्त्र का प्रयोग नहीं: इस व्रत में पूजा करते वक्त सफेद और काले वस्त्रों का प्रयोग नहीं करना चाहिए, बल्कि लाल-पीले या चटक रंगों के कपड़े पहनने चाहिए, ऐसा करने से महिलाओं को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

3. सुई या कैंची की प्रयोग वर्जित: ऐसा माना जाता है कि सुई और कैंची के प्रयोग से घर में झगड़े होते हैं, करवा चौथ का व्रत प्रेम का पर्व है, ऐसे में इस दिन महिलाओं को वो सभी कामों से दूर रहना चाहिए, जो कि घर में क्लेश पैदा करते हैं।

4. बड़ों का अपमान ना करें: व्रत तभी फलीभूत होता है, जब उसमें बड़ों का आशीष शामिल होता है इसलिए इस दिन भूलकर भी किसी बुजुर्ग का अपमान या दिल नहीं दुखाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से महिलाओं को शुभ फल की प्राप्ति नहीं होगी।

प्रेम, त्याग और समर्पण को व्यक्त करता है ये व्रत

आपको बता दें कि ये व्रत एक महिला के अपने पति के प्रति प्रेम, त्याग और समर्पण को व्यक्त करता है। इस दिन व्रतियों के घरों में पकवान बनते हैं और मंगल गीत गाए जाते हैं। ये व्रत वो लड़कियां भी रखती हैं जिनकी सगाई हो चुकी है और कुंवारी कन्याएं सुयोग्य पति की प्राप्ति के लिए करती हैं। जिस घर की महिलाएं इस व्रत को करती हैं, उस घर में सुख, शांति और समृद्दि का वास होता है और घर का आंगन हमेशा खुशहाली से भरा होता है।

डिसक्लेमर-यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+