Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा आज, क्या है पूजा का सही मुहूर्त और महत्व?
Kartik Purnima 2025 : हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाती है। यह दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ और पवित्र माना गया है, कहते हैं कि इस दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार धारण किया था, साथ ही यह दिन 'देव दीपावली' और 'त्रिपुरारी पूर्णिमा' के नाम से भी प्रसिद्ध है।

कार्तिक पूर्णिमा 2025 की सही तिथि (Kartik Purnima 2025)
वैदिक पंचांग के अनुसार साल 2025 में कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ मंगलवार, 4 नवंबर को रात 10:36 PM से शुरू हो गया था और इसका समापन आज 6:48 PM पर होगा, उदयातिथि मान्य होने के वजह से कार्तिक पूर्णिमा आज मनाई जा रही है।
स्नान मुहूर्त (Kartik Purnima 2025)
- 5 नवंबर को 4 :52 AM से 5:44 AM तक।
- पूजा का मुहूर्त 5 नवंबर को शाम 5.15 बजे से शाम 7:05 बजे तक।
Kartik Purnima 2025 की पूजा विधि
कार्तिक पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पवित्र नदी, तालाब या घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करना शुभ माना जाता है, स्नान के बाद भगवान विष्णु, भगवान शिव और मां लक्ष्मी की पूजा करें और इसके बाद
भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें और दीप जलाएं। गाय, ब्राह्मण, जरूरतमंदों को भोजन और दान दें। शाम के समय घर के आंगन, मंदिर और नदी किनारे दीपदान करें। इस दिन 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' या 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करना फलदायक होता है।
कार्तिक पूर्णिमा का महत्व (Kartik Purnima 2025)
कार्तिक पूर्णिमा का दिन पुण्य प्राप्ति और मोक्ष देने वाला माना जाता है, इस दिन गंगा स्नान से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। दीपदान से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications