Kanwar Yatra 2025: 'शिव के रंग में रंग जाओ,गंगाजल ले आओ', कांवड़ियों को इस तरह से दें शुभकामनाएं
Kanwar Yatra 2025: आज से भोलेनाथ के प्रिय महीने सावन की शुरुआत हो गई है और इसी माह के पहले दिन से ही कांवड़ यात्रा भी प्रारंभ होती है। यह यात्रा भगवान शिव के भक्तों द्वारा की जाती है,जिन्हें 'कांवड़िये' कहा जाता है। वे गंगा नदी से पवित्र जल लेकर पैदल यात्रा करते हैं और अपने क्षेत्र के शिव मंदिरों में जाकर भोलनाथ का जलाभिषेक करते हैं।
कांवड़ यात्रा काफी कठिन है लेकिन श्रद्धा के आगे हर मुश्किल छोटी होती है इसलिए शिव-शंभू के भक्तों के लिए इस यात्रा की कठिनाईयां मायने नहीं रखती हैं। आज सुबह से शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है और और चारों ओर 'जय भोलेनाथ' के जयकारे लग रहे हैं।

Kanwar Yatra 2025 का महत्व
- यह भक्ति, तप और श्रद्धा का प्रतीक है।
- भक्त मानते हैं कि यह यात्रा करने से पापों का नाश होता है ।
- कई भक्त यह व्रत अपने मनोकामना पूर्ति के लिए करते हैं।
- यह यात्रा धैर्य, संयम और आत्मनियंत्रण सिखाती है।
Kanwar Yatra 2025 की शुभकामनाएं
'कांवड़ियों' को लोग शिवदूत भी कहते हैं,आप भी इनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दे सकते हैं और अपना दिन यादगार बना सकते हैं...
- हर हर महादेव! भोलेनाथ की कृपा से आपकी हर मनोकामना पूरी हो। शुभ कांवड़ यात्रा!
- शिव के रंग में रंग जाओ, गंगाजल से अभिषेक कर आओ। शुभ कांवड़ यात्रा!
- भोले बाबा का आशीर्वाद आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाए। कांवड़ यात्रा मंगलमय हो!
- हे शंभू , हे भोलेनाथ, आ रहे हैं भक्त तेरे पास... कांवड़ यात्रा मंगलमय हो!
- गंगाजल लाया हूं, पूजा स्वीकार रे... कांवड़ यात्रा मंगलमय हो!
- जय कांवड़धारी, हर हर गंगे, हर हर महादेव!कांवड़ यात्रा मंगलमय हो!
Kanwar Yatra 2025 के मंत्र
आज के दिन जरूर करें शिव जी के इन मंत्रों का जाप, जरूर मिलेगी सुख-शांति और समृद्धि
- ॐ नमः शिवाय
- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
- उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
- ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि।
- तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
शिव मंत्र जाप के नियम (Kanwar Yatra 2025)
- मंत्र जाप प्रातः ब्रह्म मुहूर्त या शाम के समय शांत वातावरण में करें।
- साफ वस्त्र पहनें और शुद्ध स्थान पर बैठें।
- मन में श्रद्धा और एकाग्रता आवश्यक है।
- रुद्राक्ष की माला से जाप करना अधिक फलदायी होता है।
- मंत्र का उच्चारण शुद्ध और स्पष्ट हो।
Disclaimer: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications