Sawan 2025 : आज से शुरू हुआ शिव का प्रिय मास सावन, इस बार पड़ेंगे कितने सोमवार?
Sawan 2025: शिव के प्रिय मास सावन का इंतजार शिवभक्तों को बेसब्री से रहता है, सावन अपने साथ खुशियां, मस्ती और त्योहार सब साथ लाता है। धरती पर चारों ओर खुशी ही खुशी नजर आती है।आज से पवित्र माह शुरू हुआ है और इसका समापन 9 अगस्त को होगा। श्रद्धालु व्रत, पूजा, जलाभिषेक और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से शिवजी की उपासना करते हैं।
सावन का महीना भक्ति, प्रेम, प्रकृति और परंपराओं का संगम है। इस माह में शिव की उपासना करने से इंसान के सारे कष्टों का अंत हो जाता है और उसे सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस बार सावन में चार सोमवार आने वाले हैं।

वर्ष 2025 में सावन सोमवार की तिथियां
- पहला सोमवार व्रत- 14 जुलाई
- दूसरा सोमवार व्रत- 21 जुलाई
- तीसरा सोमवार व्रत- 28 जुलाई
- चौथा सोमवार व्रत- 04 अगस्त
सावन का धार्मिक महत्व (Sawan 2025)
- सावन मास में शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, शहद आदि चढ़ाने की परंपरा है। विशेष रूप से सोमवार के दिन व्रत रखकर शिवजी का पूजन करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
- सावन के हर सोमवार को महिलाएं और पुरुष व्रत रखते हैं। मान्यता है कि इस व्रत को विधिपूर्वक करने से सुयोग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है।
- सावन के दौरान देशभर में लाखों कांवड़िए गंगा नदी से जल भरकर शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो ऐसा करता है उसे विशेष शिवकृपा प्राप्त होती है।
सावन के विशेष व्रत और त्योहार (Sawan 2025)
- हरियाली तीज: यह पर्व विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। वे अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं।
- नाग पंचमी: सावन में नाग देवता की पूजा करने का विशेष दिन होता है, जिससे जीवन में संकटों से रक्षा होती है।
- रक्षा बंधन: सावन पूर्णिमा के दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और उनके दीर्घायु की कामना करती हैं।
Disclaimer: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications