Kajri Teej 2025: कजली तीज आज, जानिए पूजा विधि और कथा
Kajli Teej 2025 : भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया के दिन कजली तीज मनाई जाती है। इसे कजरी तीज, बूढ़ी तीज, सतुआ तीज या सातुड़ी तीज भी कहा जाता है। कजली तीज आज पूरे देश में मनाई जा रही है।
है, वैसे तो यह व्रत उत्तर भारत में विशेष रूप से मनाया जाता है लेकिन अब यह मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित अनेक राजयों में प्रमुखता से मनाया जाता है।
इस दिन सुहागिन स्त्रियां माता पार्वती का पूजन कर सुख-सौभाग्य की कामना करती है। अविवाहित लड़कियां भी अच्छे वर की कामना से इस व्रत को करती है।

इस दिन कजरी गीत गाए जाते हैं, पेड़ों पर झूले डाले जाते हैं और कई जगह तो मेले भी आयोजित किए जाते हैं। उत्तर प्रदेश में यह बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। खासकर मिर्जापुर की कजली तीज प्रसिद्ध है, जहां गंगा घाटों पर बड़ी धूमधाम होती है।
भगवान शिव और माता पार्वती से है संबंध (Kajli Teej 2025)
मान्यता : कजली तीज के बारे में कहा जाता है कि इसका संबंध भगवान शिव और माता पार्वती से है। इस दिन माता पार्वती ने कठोर तपस्या के बाद शिवजी को पति रूप में प्राप्त किया था। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और दांपत्य प्रेम के लिए इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं। अविवाहित कन्याएं अच्छे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत करती हैं।
कजली तीज की कथा ( Kajli Teej 2025 Katha)
एक समय की बात है। एक राज्य में प्रतापी राजा का राज था। लेकिन वह दुखी रहता था क्योंकि उसकी कोई संतान नहीं थी। रानी ने अनेक संतों से उपाय पूछा, तो उन्होंने कजली तीज का व्रत करने का सुझाव दिया। रानी ने इस व्रत को संतों की बताई विधि के अनुसार किया और भगवान शिव-पार्वती की आराधना की। व्रत के प्रभाव से उन्हें उत्तम संतान की प्राप्ति हुई। तब से यह व्रत संतान सुख और वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि के लिए किया जाने लगा।
कजली तीज की पूजा कैसे करें (Kajli Teej 2025 Puja Vidhi)
व्रत के दिन सूर्योदय पूर्व स्नानादि से निवृत होकर स्वच्छ वस्त्र पहनें। वस्त्र हरे, पीले या लाल रंग के होना चाहिए। महिलाएं पूरा श्रृंगार करें। माथे पर बिंदी, हाथों में चूड़ियां और मेहंदी लगाएं। भगवान शिव-पार्वती की मूर्ति या चित्र एक पटे पर रखें। रोली, अक्षत, फूल, धूप-दीप, जल, बेलपत्र से पूजा करें। मौसमी फल, मिठाई, और गेहूं/सातु से बनी चीजों का भोग लगाएं। कजली गीत या भजन करें।












Click it and Unblock the Notifications