January 2026 Vrat Festival List: ये हैं जनवरी माह के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट, कब है बसंत पंचमी?
January 2026 Vrat Festival List Hindi : साल का पहला महीना अपने साथ नई खुशियां, आशाएं और त्योहार लेकर आता है, इस बार भी जनवरी 2026 का महीना अपने साथ बहुत सारे त्योहार और उमंगे लेकर आ रहा है, भयंकर सर्दी के बीच हर किसी को 'मकर संक्रांति' का बेसब्री से होता है क्योंकि इस दिन से माना जाता है कि ठंडक कम होती है और साथ ही मांगलिक काम भी शुरू हो जाते हैं।
यहां हम आपके लिए लाए हैं जनवरी 2026 माह के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट, जिसको देखकर आप अपने पूरे महीने की प्लानिंग कर सकते है।

जनवरी 2026 व्रत-त्योहार लिस्ट (January 2026 Vrat Festival List)
| जनवरी 2026 | व्रत-त्योहार लिस्ट | |
|---|---|---|
| 1 | 1 जनवरी 2026 | प्रदोष व्रत |
| 2 | 3 जनवरी 2026 | पौष पूर्णिमा |
| 3 | 6 जनवरी 2026 | सकट चौथ |
| 4 | 14 जनवरी 2026 | मकर संक्रांति, पोंगल |
| 5 | 14 जनवरी 2026 | षटतिला एकादशी |
| 6 | 16 जनवरी 2026 | प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि |
| 7 | 18 जनवरी 2026 | मौनी अमावस्या |
| 8 | 23 जनवरी 2026 | बसंत पंचमी |
| 9 | 25 जनवरी 2026 | रथ सप्तमी |
| 10 | 26 जनवरी 2026 | भीष्म अष्टमी |
| 11 | 29 जनवरी 2026 | जया एकादशी |
| 12 | 30 जनवरी 2026 | प्रदोष व्रत |
मकर संक्रांति 2026: 14 जनवरी (January 2026 Vrat Festival List)
मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक प्रमुख और पावन पर्व है, जो सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है। यह त्योहार हर वर्ष जनवरी माह में आता है और देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग नामों व परंपराओं के साथ मनाया जाता है। मकर संक्रांति केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि ऋतु परिवर्तन, कृषि उत्सव और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। हिंदू मान्यता के अनुसार, मकर संक्रांति से सूर्य उत्तरायण होते हैं। उत्तरायण काल को अत्यंत शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन किया गया स्नान, दान और जप-तप का पुण्य कई गुना बढ़ जाता है।
बसंत पंचमी 2026 (January 2026 Vrat Festivals List)
बसंत पंचमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो हर वर्ष माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन विशेष रूप से मां सरस्वती की पूजा के लिए जाना जाता है। बसंत पंचमी को वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक भी माना जाता है, जब प्रकृति में हरियाली, फूलों की बहार और नई ऊर्जा का संचार होता है।
संगीत की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है
बसंत पंचमी के दिन विद्या, बुद्धि, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इसी दिन मां सरस्वती प्रकट हुई थीं। विद्यार्थी, शिक्षक, कलाकार और साहित्य से जुड़े लोग इस दिन विशेष रूप से मां सरस्वती की आराधना करते हैं। इस दिन की गई पूजा से ज्ञान, एकाग्रता और सफलता की प्राप्ति होती है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications