Janmashtami 2024 Do's and Donts: आज भूलकर भी ना करें ये काम वरना कान्हा हो जाएंगे नाराज, घातक होंगे परिणाम!

Krishna Janmashtami 2024 Kya Kare Kya Na Kare: आज पूरा भारत जन्माष्टमी का पर्व बहुत ही हर्ष के साथ मना रहा है। भक्तगण कृष्ण की भक्ति में डूबे हुए हैं , लोगों ने उपवास रखा है।

तो वहीं मंदिरों और घरो में लोगों ने झांकियां भी सजाई है। आज का दिन बेहद खास है, कहते हैं कि आज के दिन जो भी भगवान श्रीकृष्ण की सच्चे मन से पूजा करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।जन्माष्टमी को गोकुलाष्टमी कहकर भी पुकारते हैं।

Janmashtami 2024

जन्माष्टमी का पर्व भक्ति, समर्पण और शुद्धता का प्रतीक है इसलिए आज के दिन कुछ खास बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी हैं, क्योंकि जरा सी गलती की वजह से भक्त को व्रत का पूरा फल नहीं मिलता है और कान्हा नाराज भी हो सकते हैं क्योंकि ये किसी भी सूरत में अच्छा नहीं माना जा सकता है।

आइए जानते हैं कि गोकुलाष्टमी पर क्या करें और क्या ना करें, क्या है इस व्रत के नियम?

जन्माष्टमी पर क्या करें (Janmashtami 2024 per kya kare)

  • श्रीकृष्ण की मूर्ति या चित्र के सामने दीप जलाएं, फूल अर्पित करें और भगवान का भोग लगाएं। माखन और मिश्री का भोग विशेष रूप से लगाया जाता है ।
  • इस दिन "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" या "कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणतक्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः।" मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।
  • भगवान श्रीकृष्ण के भजन, कीर्तन और कथा सुनें।
  • अपने घर या मंदिर को फूलों और दीपों से सजाएं। श्रीकृष्ण को नए वस्त्र और आभूषण पहनाएं।

जन्माष्टमी पर क्या न करें ( Janmashtami 2024 per kya na kare)

  • उपवास के दिन केवल फल, दूध और अन्य उपवास के खाद्य पदार्थों का सेवन करें। मांसाहारी भोजन और मदिरापान से दूर रहें।
  • किसी भी प्रकार के क्रोध, द्वेष या गलत भावना से बचना चाहिए।
  • किसी से झगड़ा ना करें, किसी की निंदा भी ना करें।
  • श्रीकृष्ण सत्य और धर्म के प्रतीक हैं, इसलिए हमें सत्य का पालन करना चाहिए और असत्य से दूर रहना चाहिए।

Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+