Janmashtami 2018: जन्माष्टमी की पूजा इन मंत्रों से कीजिए मिट जाएंगे सारे कष्ट
नई
दिल्ली। 3 सितंबर को गोकुल जन्माष्टमी का त्योहार है, पूरे देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरह की तैयारियां चल रही हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आप विशेष भगवान श्रीकृष्ण का पूजन कर अपने जीवन से कष्टों को दूर कर सकते हैं। धन रुक नहीं रहा है, नौकरी में कुछ अच्छा नहीं चल रहा है, रोग से ग्रसित हैं, आदि कष्टों के निवारण के लिये आप भगवान श्रीकृष्ण की खास मंत्रों से पूजा भी कर सकते हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
ये मंत्र निम्नलिखित हैं...
- कृं कृष्णाय नमः यह श्रीकृष्ण का बताया मूलमंत्र है जिसके प्रयोग से व्यक्ति का अटका हुआ धन प्राप्त होता है।
- ऊं श्रीं नमः श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा: इस मूलमंत्र का जाप करने से घर-परिवार में सुख की वर्षा होती है।
- गोवल्लभाय स्वाहा.: इस मूलमंत्र का जाप करने से इंसान के सारे कष्टों का अंत होता है।

कैसे करें पूजा
- उपवास से एक दिन पहले हल्का भोजन करें और ब्रह्मचर्य का पालन करें।
- उपवास के दिन प्रातःकाल स्नानादि नित्यकर्मों से निवृत्त हो जाएं।
- सूर्य, सोम, यम, भूमि, आकाश, खेचर, अमर और ब्रह्मादि को नमस्कार कर पूर्व या उत्तर मुख बैठें।
- रात्रि में भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति का विधिपूर्वक पंचामृत से स्नान कराकर उनका ध्यान कीजिए।
- और फिर भगवान की आरती कीजिए और प्रसाद बांटिए।
- भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बाद ही भोजन करें।













Click it and Unblock the Notifications