Jagannath Rath Yatra 2025 Wishes: 'चलो पुरी धाम, जगन्नाथ के संग', अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Jagannath Rath Yatra 2025 Wishes: भारत के सबसे प्रसिद्ध और पवित्र त्योहारों में से एक रथ यात्रा 2025 की शुरुआत आज से हो गई है, इसे 'गुंडिचा यात्रा 'भी कहते हैं। यह पर्व हर वर्ष आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। कहते हैं जो भी इस यात्रा में शामिल होता है, उस पर प्रभु जगन्नाथ की विशेष कृपा होती है और उसे मोक्ष मिलता है, इसी वजह से इस यात्रा में शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।
अगर आप रथ यात्रा में शामिल नहीं हो पा रहे हैं तो निराश ना हों, आज के दिन जरूर घर में प्रभु जगन्नाथ की पूजा करें, जो भी ऐसा करता है उसकी सारी इच्छाएं पूरी होती हैं और उसके सारे कष्टों का अंत होता है।

रथ यात्रा के अवसर पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भेजते हैं और उत्सव मनाते हैं, यहां हम आपके लिए लाए हैं ऐसे ही प्रेम भरे भक्ति संदेश, जिन्हें आप अपनों को भेजकर आज का दिन हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं।
जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं
- रथ पर सवार होकर जो आते हैं,भक्तों के सारे दुख हर ले जाते हैं। रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं!
- भगवान जगन्नाथ की कृपा से आपका जीवन सुख, समृद्धि और शांति से भर जाए, रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं!
- श्रीहरि की रथ यात्रा में शामिल होने से सारे पाप मिटते हैं। रथ यात्रा की शुभकामनाएं।
- रथ चले श्रीहरि के, मिट जाएं सारे संकट! जय हो पूरी बाबा की।
- जिसके सिर पर जगन्नाथ का हाथ, उसको काहे का भय, रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं!
- चलो पुरी धाम, जगन्नाथ के संग! हैप्पी रथयात्रा।
- जय बलभद्र, जय सुभद्रा, जय जगन्नाथ! रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं!
- 'रथों कें सुंदर रंगों की तरह आपका जीवन भी खिल उठे',पुरी रथ यात्रा की शुभकामनाएं।
श्री जगन्नाथ अष्टकम (Shri Jagannath Ashtakam)
- कदाचित् कालिन्दी तट विपिन सङ्गीत तरलो
- मुदाभीरी नारी वदन कमला स्वाद मधुपः
- रमा शम्भु ब्रह्मामरपति गणेशार्चित पदो
- जगन्नाथः स्वामी नयन पथ गामी भवतु मे ॥१॥
जगन्नाथ रथ यात्रा पर जरूर करें अष्टकम का जाप (Jagannath Rath Yatra)
- भुजे सव्ये वेणुं शिरसि शिखिपिच्छं कटितटे
- दुकूलं नेत्रान्ते सहचर-कटाक्षं विदधते ।
- सदा श्रीमद्-वृन्दावन-वसति-लीला-परिचयो
- जगन्नाथः स्वामी नयन-पथ-गामी भवतु मे ॥२॥
- महाम्भोधेस्तीरे कनक रुचिरे नील शिखरे
- वसन् प्रासादान्तः सहज बलभद्रेण बलिना ।
- सुभद्रा मध्यस्थः सकलसुर सेवावसरदो
- जगन्नाथः स्वामी नयन-पथ-गामी भवतु मे ॥३॥
- कृपा पारावारः सजल जलद श्रेणिरुचिरो
- रमा वाणी रामः स्फुरद् अमल पङ्केरुहमुखः ।
- सुरेन्द्रैर् आराध्यः श्रुतिगण शिखा गीत चरितो
- जगन्नाथः स्वामी नयन पथ गामी भवतु मे ॥४॥
- रथारूढो गच्छन् पथि मिलित भूदेव पटलैः
- स्तुति प्रादुर्भावम् प्रतिपदमुपाकर्ण्य सदयः ।
- दया सिन्धुर्बन्धुः सकल जगतां सिन्धु सुतया
- जगन्नाथः स्वामी नयन पथ गामी भवतु मे ॥५॥
जगन्नाथ रथ यात्रा से मोक्ष मिलता है (Jagannath Rath Yatra)
- परंब्रह्मापीड़ः कुवलय-दलोत्फुल्ल-नयनो
- निवासी नीलाद्रौ निहित-चरणोऽनन्त-शिरसि ।
- रसानन्दी राधा-सरस-वपुरालिङ्गन-सुखो
- जगन्नाथः स्वामी नयन-पथगामी भवतु मे ॥६॥
- न वै याचे राज्यं न च कनक माणिक्य विभवं
- न याचेऽहं रम्यां सकल जन काम्यां वरवधूम् ।
- सदा काले काले प्रमथ पतिना गीतचरितो
- जगन्नाथः स्वामी नयन पथ गामी भवतु मे ॥७॥
- हर त्वं संसारं द्रुततरम् असारं सुरपते
- हर त्वं पापानां विततिम् अपरां यादवपते ।
- अहो दीनेऽनाथे निहित चरणो निश्चितमिदं
- जगन्नाथः स्वामी नयन पथ गामी भवतु मे ॥८॥
- जगन्नाथाष्टकं पुन्यं यः पठेत् प्रयतः शुचिः ।
- सर्वपाप विशुद्धात्मा विष्णुलोकं स गच्छति ॥९॥
Disclaimer: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications