सूर्यग्रहण आज, भारत में प्रभावहीन लेकिन फिर भी जरूर करे ये काम

नई दिल्ली। आज कंकाणाक्रंत सूर्य ग्रहण है। ये ग्रहण भारत में दिखायी नहीं देगा। सूर्यग्रहण आज जिन देशों में मुख्य रूप से दिखायी देगा उनके नाम हैं अलजीरिया, अंगोला, बेनिन, बोत्सवाना, बुरकीनो , बुरंडी, कैमरुन, कैनरी आइसलेण्ड, कोंगू गणराज्य, मध्य अफ्रीका गणराज्य, चाड, कोकोस आइसलेण्ड, इजिप्ट, इथोपिया, गबून, जाम्बिया, घाना, इण्डोनेशिया, केन्या, लिबेरिया, लीबिया, मेडागास्कर, जिम्बाम्बे, पश्चिमी सहारा,सेनेगल, यमन, टोगो, तंजानिया, निगर और नामीबिया।

India will not witness total solar eclipse or Suryagrahan Today but Its Effects on Life

भारतीय समय के अनुसार आज दोपहर 12 बजकर 49 मिनट से सायं 4 बजकर 24 मिनट तक सूर्यग्रहण होगा। हालांकि ये भारत में प्रभावहीन होगा और इस वजह से ज्योतिषियों के मुताबिक ग्रहण का सूतक माना नहीं जायेगा।

लेकिन फिर भी ग्रहण का असर राशियों पर होगा इसलिए पंडितों के मुताबिक जो लोग ग्रहण को मानते हैं उन्हें पूजा-अर्चना करने के बाद आज गरीबों को दान करना चाहिए और गाय को रोटी खिलानी चाहिए क्योंकि इससे उन्हें सुख और धन-लाभ होगा।

वैसे भी भादो की अमावस्या को कुशग्रहणी अमावस्या कहते हैं। इस दिन विशेष तौर पर लोग दान-पुण्य करते है जिससे कि साल भर से आ रही उनकी सारी परेशानियों का अंत हो जाये। कई जगहों जैसे काशी और इलाहाबाद में लोग आज गंगा जी के किनारे हवन भी करते हैं ताकि पापों का विनाश हो और सुख-शांति घर आये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+