Holika Dahan 2023: BSF हेडक्वार्टर समेत कई जगहों पर हर्षोल्लास से जलाई गई होली, पूजा कर लोगों ने मांगी दुआ
देश के कोने-कोने में होलिका का दहन हुआ। लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। सभी लोग कल रंगों की होली खेलेंगे।

Holika Dahan 2023: बुराई पर अच्छाई की जीत और रंगों का त्योहार होली कल यानी 8 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। होली की पूर्व संध्या पर होलिका दहन किया जा रहा है। शुभ मुहुर्त के तहत लोग होलिका दहन कर रहे हैं। इसके बाद 8 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर सूर्यास्त के बाद होलिका दहन किया जाता है। हिंदू धर्म में होलिका दहन बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस रात पूजा, जप, तप, तंत्र साधना जल्दी सफल होती है।
पंजाब के अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बीएसएफ खासा मुख्यालय पर होलिका दहन का आयोजन किया। इस दौरान सभी जवान मौजूद रहे। वहीं, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी होली की संध्या पर लोगों ने होलिका दहन किया।
Recommended Video

बता दें कि होलिका-दहन को 'छोटी होली' भी कहते हैं। इस दिन विशेष पूजा की जाती है तो कहीं -कहीं इस दिन मांए अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए उपवास भी रखती हैं। लोग होलिका जलाकर इसकी परिक्रमा करते हैं लेकिन परिक्रमा से पहले खास पूजा होती है। लोग ईश्वर को याद करके अग्नि में नारियल, भुट्टे, कच्चे आम, चीनी के बने खिलौने, नई फसल का थोड़ा सा हिस्सा, चावल और जौ चढ़ाते हैं।
ये था होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
7 मार्च को होलिका दहन का शुभ समय शाम 6 बजकर 24 मिनट से प्रारंभ होगा और रात 8 बजकर 51 मिनट पर खत्म होगा।
भाद्र पंच मुहूर्त 7 मार्च को दोपहर 12:43 बजे से शुरू होकर 2:01 बजे तक रहेगा।
होली की पूजा मुख्यत:
भगवान विष्णु के नृसिंह अवतार की की जाती है। शत्रुओं को परास्त करने के लिए होलिका दहन की रात्रि में नृसिंह भगवान का पूजन करें। नृसिंह स्तोत्र का पाठ करें।
घर के प्रत्येक सदस्य को होलिका दहन में देसी घी में भिगोई हुई दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता चढ़ाना चाहिए। होली की 11 परिक्रमा करते हुए होली में सूखे नारियल की आहुति देनी चाहिए। इससे परिवार में सौहार्द बना रहता है, सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और कष्ट दूर होते हैं।
होली पर पूरे दिन अपने जेब में काले कपड़े में काले तिल बांधकर रखें। रात को इन्हें जलती होली में डाल दें। इससे नकारात्मकता दूर होती है। यदि कोई टोटका आदि किया हुआ है तो वह दूर होता है और बुरी नजर से रक्षा होती है।
यह भी पढ़ें- Holika Dahan 2023: शिल्पा शेट्टी के होलिका दहन का वीडियो देख भड़के लोग, बोले- जूते तो उतार लो मैडम












Click it and Unblock the Notifications