Holika Dahan 2023: शिल्पा शेट्टी के होलिका दहन का वीडियो देख भड़के लोग, बोले- जूते तो उतार लो मैडम
Shilpa Shetty On HoliKa Dahan: शिल्पा शेट्टी ने अपने घर में होलिका दहन समारोह का आयोजन किया था। इस समारोह का वीडियो देखने के बाद लोग शिल्पा शेट्टी की जमकर आलोचना कर रहे थे।

Shilpa Shetty On HoliKa Dahan: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने गत 6 मार्ट की शाम को मुंबई स्थित अपने घर पर होलिका दहन का समारोह आयोजित किया था। शिल्पा शेट्टी ने होलिका दहन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि होलिका दहन के समारोह में शिल्पा शेट्टी के दोनों बच्चे विवान और समिशा, पति राज कुंद्रा और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। आपको बता दें कि इस बार होली का त्योहार भारत के कई हिस्सों में 7 मार्च तो कई जगहां पर 8 मार्च को मनाया जाएगा। वहीं शिल्पा शेट्टी ने अपने जीवन में किसी भी नकारात्मकता से छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन का समारोह आयोजित किया था। इस होलिका दहन समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

होलिका दहन करती नजर आईं शिल्पा शेट्टी
वीडियो में शिल्पा शेट्टी गुलाबी रंग के एथनिक सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने होलिका के सामने हाथ जोड़ रखे हैं और प्रार्थना कर रही हैं। इसके बाद वह होलिका पर अनाज फेंकते हुए और उसके चारों ओर परिक्रमा करते हुए देखी जा सकती हैं। उनके साथ उनकी मां और राज कुंद्रा भी खड़े नजर आ रहे हैं। शिल्पा शेट्टी का बेटा विवान नीले रंग की जैकेट के साथ सफेद कुर्ता पायजामा में नजर आ रहा है, वहीं समिशा गहरे नीले रंग के कुर्ते और सफेद पायजामे में दिखाई दे रही है।
शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया पूजा का वीडियो
इस वीडियो को शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा है- होलिका दहन। हम छोटी-छोटी चिठ्ठियां बनाते हैं, अपनी सभी नकारात्मक भावनाओं, विचारों को लिखते हैं, और इसे प्रेम और प्रकाश के रूप में ब्रह्मांड में जाने देते हैं। यह एक रस्म है जिसे हम हर साल होलिका दहन पर करते हैं।

शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखी ये बात
शिल्पा शेट्टी ने आगे कहा- यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि विश्वास और भक्ति के साथ, भगवान हमेशा आपकी रक्षा करते हैं और आप हमेशा नकारात्मकता को जलाकर राख कर देते हैं और अपने जीवन को सकारात्मकता और प्रेम के रंगों से भर देते हैं। ये होली आपके और आपके प्रियजनों के लिए सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। होली की शुभकामनाएं आप सभी को... #Holi #MyHoli #LetsPlayHoli #HappyHoli #MyHoli2023 #holikadahan...

जूता पहनकर पूजा करने पर लोनों ने उड़ाया मजाक
शिल्पा शेट्टी के इस पोस्ट पर उनके फैंस उन्हें होली की बधाई दे रहे हैं। लोगों ने शिल्पा के इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स किए हैं। हालांकि, कई लोगों ने शिल्पा शेट्टी का होलिका दहन का वीडियो देखने के बाद बताया कि होली पर बांस नहीं जलाना चाहिए। वहीं कुछ लोगों शिल्पा शेट्टी ने को होली की पूजा करते समय जूते पहनने पर उनकी जमकर आलोचनी की है। एक सोशल मीडिया यूजर ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा है- हिंदू धर्म में बांस की छड़ें जलाना प्रतिबंधित है .. होली मुबारक।

फैंस ने की श्लिपा शेट्टी की तारीफ
वहीं शिल्पा शेट्टी के होलिका दहन के वीडियो को देखने के बाद एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- पहले अपने जूते उतारो फिर पूजा करो। शिल्पा शेट्टी के एक फैन ने लिखा है- आपको अधिक ताकत, साहस, शक्ति और अच्छा स्वास्थ्य मिले...अधिक रंग और शांति मिले... होली मुबारक हो। एक शख्न ने कमेंट करते हुए लिखा है- इसलिए मैं उन्हें पसंद करता हूं क्योंकि वह सभी रस्में मनाती हैं।

इस वेब सीरीज में नजर आएंगी शिल्पा शेट्टी
आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी जल्द ही अपनी पहली वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज के डायरेक्टर रोहित शेट्टी हैं। इस वेब शो में शिल्ला शेट्टी एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस वेब सीरीज में शिल्पा शेट्टी के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications