Holi 2023: होली पर करें ये विशेष आरती, मिलेगा सुख-वैभव, मिटेंगे कष्ट

होली पर्व पर होलिका दहन के बाद विशेष आरती करनी चाहिए, तब ही जाकर होली की पूजा पूरी होती है। यहां हम लाए हैं रंगो के पर्व की विशेष आरती,जो देगी सुख और वैभव।

Holi 2023

Holi Aarti: होली का पर्व बिना गिरिराज और राधा-रानी की आरती के पूरा नहीं होता है। इस खास पर्व पर होलिका दहन की पूजा करने के बाद विशेष रूप से इनकी आरती करनी चाहिए। ऐसा करने से इंसान के सारे कष्टों का अंत होता है और उन्हें सुख-वैभव की आरती प्राप्ति होती है और उन्हें कोई दुख-दर्द छू भी नहीं पाता है।

गिरिराज जी की आरती

  • ओउम जय जय जय गिरिराज, स्वामी जय जय जय गिरिराज।
  • संकट में तुम राखौ, निज भक्तन की लाज।। ओउम जय ।।
  • इन्द्रादिक सब सुर मिल तुम्हरौ ध्यान धरैं।
  • रिषि मुनिजन यश गावें, ते भव सिन्धु तरैं।। ओउम जय ।।
  • सुन्दर रूप तुम्हारौ श्याम सिला सोहें।
  • वन उपवन लखि-लखि के भक्तन मन मोहे।। ओउम जय।।
  • मध्य मानसी गंग कलि के मल हरनी।
  • तापै दीप जलावें, उतरें वैतरनी।। ओउम जय।।
  • नवल अप्सरा कुण्ड सुहावन-पावन सुखकारी।
  • बायें राधा कुण्ड नहावें महा पापहारी।। ओउम जय।।
  • तुम्ही मुक्ति के दाता कलियुग के स्वामी।
  • दीनन के हो रक्षक प्रभु अन्तरयामी।। ओउम जय।।
  • हम हैं शरण तुम्हारी, गिरिवर गिरधारी।
  • देवकीनन्दन कृपा करो, हे भक्तन हितकारी।। ओउम जय।।
  • जो नर दे परिकम्मा पूजन पाठ करें।
  • गावें नित्य आरती पुनि नहिं जनम धरें।। ओउम जय।।

राधा-रानी की आरती

  • आरती श्री वृषभानुसुता की,
  • मंजुल मूर्ति मोहन ममता की ॥
  • त्रिविध तापयुत संसृति नाशिनि,
  • विमल विवेकविराग विकासिनि ।
  • पावन प्रभु पद प्रीति प्रकाशिनि,
  • सुन्दरतम छवि सुन्दरता की ॥
  • ॥ आरती श्री वृषभानुसुता की..॥
  • मुनि मन मोहन मोहन मोहनि,
  • मधुर मनोहर मूरति सोहनि ।
  • अविरलप्रेम अमिय रस दोहनि,
  • प्रिय अति सदा सखी ललिता की ॥
  • ॥ आरती श्री वृषभानुसुता की..॥
  • संतत सेव्य सत मुनि जनकी,
  • आकर अमित दिव्यगुन गनकी ।
  • आकर्षिणी कृष्ण तन मनकी,
  • अति अमूल्य सम्पति समता की ॥
  • ॥ आरती श्री वृषभानुसुता की..॥
  • । आरती श्री वृषभानुसुता की ।
  • कृष्णात्मिका, कृष्ण सहचारिणि,
  • चिन्मयवृन्दा विपिन विहारिणि ।
  • जगजननि जग दुखनिवारिणि,
  • आदि अनादिशक्ति विभुता की ॥
  • ॥ आरती श्री वृषभानुसुता की..॥
  • आरती श्री वृषभानुसुता की,
  • मंजुल मूर्ति मोहन ममता की ॥

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+