Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Holi 2018: गर्भवती महिलाएं होली पर रखें इन बातों का खास ख्याल वरना ...

नई दिल्ली। रंगो का त्योहार होली अच्छे-अच्छे लोगों के बीच में जोश भर देता है लेकिन कभी-कभी जोश में इंसान होश खो देता है जिसके चलते उसे लेने के देने पड़ जाते हैं। इसलिए इस बार होली में गर्भवती महिलाएं संयम बरतें और जोश के चक्कर में कुछ गलती ना करें क्योंकि गर्भावस्था के चलते महिलाएं काफी सेंसटिव हो जाती है और इसका सीधा असर उनके होने वाले बच्चे पर पड़ता है इसलिए विशेषज्ञों की राय है कि इस बार गर्भवती महिलाएं जितना हो सके रंगो से दूर रहें। केवल रंग ही नहीं बल्कि होली के दौरान मां बनने वाली महिलाओं को अपने खान-पान का भी खास ख्याल रखना बेहद आवश्यक है, क्योंकि गर्भावस्था में महिलाओं की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, जिस कारण बीमारी और संक्रमण बढ़ जाते हैं।

रासायनिक रंग होते हैं खतरनाक

रासायनिक रंग होते हैं खतरनाक

गर्भवस्था के दौरान रासायनिक रंगों से होली खेलने से महिलाओं को शारीरिक तौर पर प्रभावित होना पड़ सकता है। ऐसे में रासायनिक रंगों से दूर रहना ही फायदेमंद होगा, क्योंकि ये पदार्थ एसिड, माइका, ग्लास पाउडर, अल्कालिस, लीड, बेंजीन, तथा एरोमेटिक कंपाउंड के जरिए बनाए जाते हैं।

डाई का इस्तेमाल

डाई का इस्तेमाल

कभी-कभी रंगों को बनाने के लिए डाई का भी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे पदार्थ तंत्रिका तंत्र, गुर्दे तथा जनन तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं।गायनिकोलॉजिस्ट की सलाह है कि सावधानी न बरतने पर समय से पहले बच्चे का जन्म होना, जन्म के दौरान बच्चे के वजन में कमी तथा गर्भपात जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

गर्भवती महिलाएं हर्बल के रंगों से खेल सकती हैं

गर्भवती महिलाएं हर्बल के रंगों से खेल सकती हैं

गर्भवती महिलाएं हर्बल के रंगों से खेल सकती हैं, जो फलों तथा फूलों के द्वारा बनाई जाती है इससे उनको और उनके बच्चों को नुकसान नहीं।

पानी से सतर्क रहें

पानी से सतर्क रहें

गर्भवती होली खेलते वक्त पानी से सतर्क रहें, क्योंकि आप फिसल सकती हैं। फिसलने पर बच्चे के लिए बहुत सी परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।शराब और भांग का सेवन ना करें हालांकि भांग जो कि प्राकृतिक चीज है, मगर उसका नशा भी बच्चे के जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

 मिठाई तथा सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन भी ना करें

मिठाई तथा सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन भी ना करें

मिठाई तथा सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन न के बराबर करें, क्योंकि इन पदार्थो से शुगर बढ़ जाता है, जो होने वाले शिशु के लिए लाभकारी नहीं है।नमकीन पानी या सिरके का सेवन न करें, क्योंकि उससे उल्टी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+