Holashtak 2025: रूठा है प्यार या नहीं हो पा रही है शादी तो जरूर करें ये उपाय, जल्द दिखेगा असर
Holashtak 2025: फाल्गुन पूर्णिमा से पहले के आठ दिन होलाष्टक कहे जाते हैं, ये दिन तंत्र-मंत्र के लिए अत्यंत विशेष माने जाते हैं। इन दिनों में सम्मोहन, आकर्षण, वशीकरण के अनेक प्रयोग किए जाते हैं।
जिन व्यक्तियों कोइ कोई पसंद नहीं करता, उनमें भी एक ऐसा चुंबकीय आकर्षण पैदा हो जाता है जिससे वे सर्वजन को मोहित करने में सफल हो जाते हैं।होलाष्टक 7 मार्च से 14 मार्च तक रहेंगे। इन आठ दिनों में आप भी अपने व्यक्त ¤ त्व को आकर्षक बनाएं।

क्या उपाय करें (Holashtak 2025)
होलाष्टक प्रारंभ होने के दिन एक कांच की बोतल में गुलाबजल में केसर की कुछ पत्तियां डालकर अपने घर के पूजा स्थान में रख दें। हर दिन लाल कंबल के आसन पर उत्तर की ओर मुख करके बैठें और स्फटिक की माला से क्लीं कृष्णाय नम: मंत्र का जाप करें।
'हर कोई आपसे और आपकी बातों से प्रभावित होगा' (Holashtak 2025)
होलाष्टक समाप्त होने के दिन इस गुलाबजल से अपने मस्तक और कंठ पर तिलक करें। फिर जो आपको देखेगा और आपसे बात करेगा वह आपके वशीभूत हो जाएगा। जब भी आपको किसी विशेष कार्य के लिए जाना हो तो इसका तिलक लगाकर जाएं। हर कोई आपसे और आपकी बातों से प्रभावित होगा।
अष्टगंध से 11 बार क्लीं क्लीं लिखें (Holashtak 2025)
एक लाल कपड़े पर अष्टगंध से 11 बार क्लीं क्लीं लिखें, इस कपड़े को आठ तह करके मौली से बांध दें और इसे लोबान की धूप होलाष्टक के आठ दिन दें। जब भी आप किसी विशेष कार्य के लिए जाएं तो इस कपड़े को अपने साथ लेकर जाएं। आपके हर काम सफल होंगे और लोग आपसे प्रभावित होकर आपकी हर बात मानेंगे।
श्रीकृष्ण के लड्डू गोपाल स्वरूप का पूजन करें
- जिन दंपतियों को संतान नहीं हो रही है, वे होलाष्टक के आठ दिन भगवान श्रीकृष्ण के लड्डू गोपाल स्वरूप का पूजन करें और नित्य गोपाल सहस्रनाम का पाठ कर लड्डू गोपाल को माखन-मिश्री का नैवेद्य लगाएं। अंतिम दिन शुद्ध घी और मिश्री से हवन करें तो शीघ्र उत्तम संतान की प्राप्ति होगी।
- होलाष्टक के आठ दिन ऋण मोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें। हर दिन 11 बार पाठ करें और अंतिम दिन कमल गट्टे और साबूदाने की खीर से हवन करें। आपका सारा कर्ज समाप्त हो जाएगा और धन की प्राप्ति होने लगेगी।
- अपार धन संपदा प्राप्त करने के लिए होलाष्टक के दिनों में हर दिन गुड़, कनेर के पुष्प, हल्दी की गांठ और पीली सरसों से महालक्ष्म्यै नम: मंत्र से हवन करें।












Click it and Unblock the Notifications