2021 Pradosh Vrat List: वर्ष 2021 में आने वाले प्रदोष व्रत की लिस्ट

2021 Pradosh Vrat List: भगवान शिव ( Lord Shiva) की कृपा से जीवन के कठिन से कठिन कष्ट भी दूर हो जाते हैं। शिव की कृपा से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष जैसे जीवन के चारों पुरुषार्थ प्राप्त किए जा सकते हैं। इसीलिए शास्त्रों में प्रदोष व्रत का नियमन किया गया है। प्रदोष व्रत प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि को आता है।

Pradosh Vrat: वर्ष 2021 में आने वाले प्रदोष व्रत की लिस्ट

हर माह शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में त्रयोदशी तिथि आती है, इस हिसाब से एक सौर वर्ष में 24 प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) आते हैं। यदि किसी वर्ष अधिकमास हो तो 26 प्रदोष व्रत हो जाते हैं। इनमें भी कुछ विशेष दिनों में आने वाले प्रदोष व्रत का महत्व और भी बढ़ जाता है। जैसे शनिवार, सोमवार और मंगलवार को आने वाले प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। इन्हें क्रमश: शनि प्रदोष, सोम प्रदोष और भौम प्रदोष के नाम से जाना जाता है। शनि प्रदोष व्रत के प्रभाव से शनि से संबंधित दोष दूर किए जा सकते हैं। सोम प्रदोष व्रत जीवन में सुख, उन्नति, पारिवारिक जीवन में शांति प्रदान करता है। भौम प्रदोष कर्ज मुक्ति, भाग्य चमकाने और आर्थिक संकटों से मुक्ति करवाने में साधक की सहायता करता है। जो लोग पूरे वर्ष के प्रदोष व्रत न भी करे, तो भी उन्हें इन विशेष दिनों में आने वाले व्रत अवश्य करना चाहिए। वर्ष 2021 में पांच भौम प्रदोष, चार शनि प्रदोष और तीन सोम प्रदोष का संयोग आ रहा है।

2021 Pradosh Vrat List: वर्ष 2021 में आने वाले प्रदोष व्रत की लिस्ट

वर्ष 2021 में आने वाले प्रदोष व्रत

  • 10 जनवरी रविवार पौष कृष्ण- प्रदोष
  • 26 जनवरी मंगलवार पौष शुक्ल- भौम प्रदोष
  • 9 फरवरी मंगलवार माघ कृष्ण- भौम प्रदोष
  • 24 फरवरी बुधवार माघ शुक्ल- प्रदोष
  • 10 मार्च बुधवार फाल्गुन कृष्ण- प्रदोष
  • 26 मार्च शुक्रवार फाल्गुन शुक्ल- प्रदोष
  • 9 अप्रैल शुक्रवार चैत्र कृष्ण- प्रदोष
  • 24 अप्रैल शनिवार चैत्र शुक्ल- शनि प्रदोष
  • 8 मई शनिवार वैशाख कृष्ण- शनि प्रदोष
  • 24 मई सोमवार वैशाख शुक्ल- सोम प्रदोष
  • 7 जून सोमवार ज्येष्ठ कृष्ण- सोम प्रदोष
  • 22 जून मंगलवार ज्येष्ठ शुक्ल- भौम प्रदोष
  • 7 जुलाई बुधवार आषाढ़ कृष्ण- प्रदोष
  • 21 जुलाई बुधवार आषाढ़ शुक्ल- प्रदोष
  • 5 अगस्त गुरुवार श्रावण कृष्ण- प्रदोष
  • 20 अगस्त शुक्रवार श्रावण शुक्ल- प्रदोष
  • 4 सितंबर शनिवार भाद्रपद कृष्ण- शनि प्रदोष
  • 18 सितंबर शनिवार भाद्रपद शुक्ल- शनि प्रदोष
  • 4 अक्टूबर सोमवार आश्विन कृष्ण- सोम प्रदोष
  • 17 अक्टूबर रविवार आश्विन शुक्ल- प्रदोष
  • 2 नवंबर मंगलवार कार्तिक कृष्ण- भौम प्रदोष
  • 16 नवंबर मंगलवार कार्तिक शुक्ल- भौम प्रदोष
  • 2 दिसंबर गुरुवार मार्गशीर्ष कृष्ण- प्रदोष
  • 16 दिसंबर गुरुवार मार्गशीर्ष शुक्ल- प्रदोष
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+