Hariyali Teej 2025 Wishes:'सजना है मुझे सजना के लिए', हरियाली तीज पर भेजें खास संदेश
Hariyali Teej 2025 Wishes: आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतिया तिथि है, जिसे कि हरियाली तीज कहकर संबोधित किया जाता है। आज के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला उपवास रखती हैं और शाम को पूजा करने के बाद और चांद को अर्ध्य देकर अपने पति के हाथों पानी पीकर अपना उपवास खोलती हैं। उत्तर भारत के राज्यों में ये पर्व बेहद ही धूम-धाम से मनाया जाता है।

आज का दिन बेहद खास है, जिसे कि आप खूबसूरत संदेशों के जरिए बेहद खास बना सकते हैं...
- 'सजना है मुझे सजना के लिए', हरियाली तीज की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
- 'सावन की फुहारों संग आई तीज की बहार', हैप्पी हरियाली तीज।
- हरियाली तीज के पावन अवसर पर आप सभी को प्रेम, सौहार्द और सुख-शांति की शुभकामनाएं।
- हाथों में पूजा की थाली, आई रात सुहागों वाली, हरियाली तीज की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
- 'चूड़ी भी जिद पर आई, सावन ने शोर मचाया है', हरियाली तीज की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
- तीज का यह पावन पर्व लाए आपके जीवन में सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य।
- चूड़ियों की खनक, मेहंदी की खुशबू, झूले की रौनक और तीज का त्यौहार, मुबारक हो आपको हरियाली तीज।
- झूले पड़ते पेड़ों पर, सावन की मस्ती छाई है, हरियाली तीज आई है।
Hariyali Teej 2025 पर क्या करें (Dos)
- विवाहित महिलाएं निर्जल व्रत रखें और पति की लंबी उम्र की कामना करें।
- शाम को विशेष पूजन विधि के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें।
- यह दिन महिलाओं के लिए सजने-संवरने का होता है, इसलिए 16 श्रृंगार करें,ऐसा करने से मां पार्वती बहुत खुश होती हैं।
- पारंपरिक झूले पर झूलते हुए लोकगीत और तीज गीत गाना शुभ माना जाता है।
- व्रत के बाद ब्राह्मण या ज़रूरतमंदों को भोजन और वस्त्र दान करें।
Hariyali Teej 2025 पर क्या ना करें(Dont)
- व्रत के दिन सच्चाई और संयम बनाए रखें।
- यह दिन प्रेम, सहनशीलता और भक्ति का है।
- पूजा-व्रत पूरी श्रद्धा से करें।
हरियाली तीज की पूजा सामग्री (Hariyali Teej 2025 )
शिव पार्वती की तस्वीर, लकड़ी की चौकी, लाल या पीला वस्त्र, केले के पत्ते कच्चा सूत, बेलपत्र, धतूरा, शमी के पत्ते, भांग, नारियल, धतूरा, कलश, पांच सुपारी, चावल, दूर्वा घास, गाय का दूध, देसी घी, चंदन, दही, मिश्री, शहद, पंचामृत महावर, कुमकुम, मेहंदी, लाल चुनरी, सिंदूर, बिंदी और चूड़ी।
Disclaimer: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications