Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Buddh Vakri : बुध की बदली चाल, 25 दिन सभी राशियों पर रहेंगे भारी, रहें संभलकर

Buddh Vakri : व्यापार-व्यवसाय, वाणी, बुद्धि का प्रतिनिधि ग्रह बुध 25 दिन के लिए वक्री हो रहा है। बुध आज सुबह 10:13 से वक्री हो रहा है और ये 11 अगस्त दोपहर 12:59 तक वक्री रहेगा। बुध के वक्री होने के दौरान सभी राशियों के लोगों को यह ध्यान रखना होगा कि वे अपनी वाणी से किसी को नुकसान न पहुंचाएं।

किसी से भी बात करते समय अच्छे से सोच-समझकर बात करें चूंकि बुध व्यापार का ग्रह भी है इसलिए सभी राशि के जातक अपने व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान दें, अपने काम में किसी बाहरी व्यक्ति को दखल न देने दें। बुध अभी कर्क राशि में चल रहा है।

Buddh vakri

बुध के वक्री होने का सभी राशि के जातकों पर अलग-अलग प्रभाव होने वाला है...

  • मेष : मेष राशि के लिए बुध चतुर्थ भाव में वक्री होगा। आपकी वाणी के कारण आपका व्यापार प्रभावित हो सकता है। सुखों में कमी आएगी। माता या माता के समान किसी स्त्री से बेवजह विवाद होगा। आर्थिक हानि की आशंका है।
  • वृषभ : आपके लिए बुध तीसरे भाव में वक्री होने जा रहा है। भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़े बढ़ सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से यह समय उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। वक्री बुध के प्रभाव से शिक्षा में रुकावट आएगी।
  • मिथुन : आपके लिए बुध दूसरे भाव में वक्री हो रहा है। आपकी वाणी से दूसरों को चोट पहुंच सकती है, जिसके कारण आप मुसीबत में फंस सकते हैं। कार्य व्यवसाय में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। नए काम प्रारंभ अभी न करें।
  • कर्क : इसी राशि में बुध के वक्री होने से यह मानसिक स्थिति को प्रभावित करेगा। आपमें सोचने-समझने की शक्ति कम होगी और आप सही निर्णय नहीं ले पाएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत रहेगी। परिवार में विवाद हो सकता है।

अनावश्यक रूप से विवाद हो सकता है, संभलकर रहें

  • सिंह : द्वादश में वक्री बुध सबसे ज्यादा कारोबार में नुकसान दे सकता है। यह आपके काम करने की क्षमता कम करेगा और आपको मानसिक रूप से विचलित करेगा। आर्थिक लाभ में कमी आएगी। किसी से अनावश्यक रूप से विवाद होगा।
  • कन्या : एकादश में बुध के वक्री होने से बीमा और इंश्योरेंस सेक्टर में काम कर रहे लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति तो गड़बड़ होगी ही, कारोबार में बड़े बदलाव का सामना करना पड़ सकता है।
  • तुला : दशम का वक्री बुध कार्यक्षेत्र को प्रभावित करेगा। आपके चलते काम अटक सकते हैं। कोई भी नया काम इस दौरान प्रारंभ न करें। पुराने कारोबार में यदि कोई पार्टनर है तो उसके साथ आपका वाद-विवाद हो सकता है।

यात्राएं विफल हो सकती हैं (Buddh Vakri)

  • वृश्चिक : वक्री बुध के कारण भाग्य में रोड़े पड़ सकते हैं। कारोबार में सिलसिले में की जाने वाली यात्राएं विफल हो सकती हैं। कोई अनुबंध करने जा रहे हैं तो अभी 25 दिन न करें। यह समय आपके निर्णय लेने की क्षमता कमजोर करेगा।
  • धनु : अष्टम में वक्री बुध स्वास्थ्य प्रभावित करेगा। कार्यस्थल पर किसी से बड़े विवाद की आशंका है। परिवार के साथ संबंध मधुर बनाने पर ध्यान देना होगा। धार्मिक कार्य में शामिल होंगे किंतु उसमें भी आपको उसका यश नहीं मिलेगा।
  • मकर : सप्तम का वक्री बुध साझेदारों से परेशानी देगा। कारोबार में जो भी आपके पार्टनर हैं उनके साथ पारदर्शी रहना होगा। कोई भी विवाद हो तो उसे या तो समझदारी से किसी तीसरे पक्ष से सहयोग से निपटाएं या फिर वहां से दूर हो जाएं।

वाणी पर संयम रखना होगा, वरना होगा विवाद (Buddh Vakri)

  • कुंभ : छठे भाव में बुध वक्री हो रहा है। यह आपके निजी संबंधों को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा। अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, वरना बड़े विवाद में फंस सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा।
  • मीन : पंचम में बुध के वक्री होने से यह रिश्तों में दरार ला सकता है। यदि जीवनसाथी के साथ विवाद हो तो उसे शांति से बैठकर समझाने का प्रयास करें। अपनी बात स्पष्टता से रखेंगे तो सारी बातें साफ हो जाएंगी।

क्या करें (Buddh Vakri)

  • बुध के वक्री होने के दौरान सभी जातक हरे रंग का कपड़ा पहनने से बचें।
  • गणेशजी को नित्य पांच दूर्वा दल भेंट करें।
  • प्रत्येक बुधवार को गणेशजी को बूंदी के लड्डु का भोग लगाएं।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+