Happy Ravidas Jayanti 2024: 'सबका मालिक एक है...', संत रविदास जयंती पर अपनों को भेजें ये खास संदेश
Ravidas Jayanti 2024 Wishes in Hindi: माघ मास की पूर्णिमा के दिन संत रविदास जयंती मनाई जाती है। इस बार ये 24 फरवरी को आ रही है। जातिवाद और अंधविश्वास के खिलाफ काम करने वाले संत रविदास के दोहे और संदेश लोगों को हमेशा सत्यमार्ग पर चलने को प्रेरित करते हैं।

उनका कहना था कि ब्रह्मांड के सारे जीवों, जिसमें मनुष्य भी शामिल हैं, को एक ईश्वर ने बनाया है, जब उसने उन्हें बनाने में कोई फर्क नहीं किया तो हम कौन होते हैं किसी में फर्क करने वाले।
उनका जन्म चर्मकार कुल में हुआ था, उनका मानना था कि 'मन चंगा तो कठौती में गंगा'। ये दिन बहुत ही पावन होता है इस दिन को आप भी खास बना सकते हैं अपने खूबसूरत संदेशों के जरिए। यहां हम आपके लिए लाए हैं ऐसे ही प्रेम भरे संदेश, जो आप अपनों को भेजकर इस दिन को स्पेशल बना सकते हैं।
संत रविदास जयंती भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश
- 'रैदास जन्म के कारनै होत न कोए नीच', संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं।
- रैदास प्रेम नहिं छिप सकई, लाख छिपाए कोय। 'संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं।
- 'मस्जिद सों कुछ घिन नहीं, मंदिर सों नहीं पिआर।' संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं।
- सब जीव एक समान, जो पूछे किसी की जात वो कहलाए क्यों इंसान? संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं।
- जउ जानहि ब्रह्म आत्मा, रैदास कहि ब्राह्मन सोय॥ संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं।
- जीवन के सारे फूल खिलें तभी समझो जीवन है, संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं।
- माथे तिलक हाथ जपमाला, जग ठगने कूं स्वांग बनाया। संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं।
- जीवन में आगे बढ़ो सच्चे मन से, हमेशा अपने विकास पर करो काम, ना करो किसी की बुराई, संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं।
- ईश्वर आपके मन में है, बस खोजने की देर है, संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं।
- सबका मालिक एक है, संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं।
- मन से जुड़ो प्रभु से तो कभी ना होगा कोई कष्ट, संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं।
- आगे बढ़ो, आगे चलो लेकिन किसी को दबाकर नहीं अपने बल पर , संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं।
- जीवन हो जाएगा उस दिन स्वर्ग, जिस दिन तुम दिल से निकाल फेंकोगे लोगों की नफरत, संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं।
- किसी गरीब की मदद करके उसके चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची पूजा है, संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं।












Click it and Unblock the Notifications