Happy Rama Navami 2023: 'राम जिनका नाम है, अयोध्या जिनका धाम है', इन संदेशों के जरिए दें राम नवमी की बधाई
Happy Ram Navami 2023: राम नवमी का त्योहार चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन पड़ता है। यह आमतौर पर हिंदू चंद्र कैलेंडर के आधार पर मार्च या अप्रैल के महीनों में पड़ता है।

Happy Ram Navami 2023 Wishes: देशभर में आज गुरुवार 30 मार्च को राम नवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। चैत्र नवरात्रि के के नौवें दिन राम नवमी का त्योहार होता है। राम नवमी चैत्र नवरात्रि के शुभ समय के दौरान भारत में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है। यह भगवान राम के जन्मदिन का प्रतीक है। माना जाता है कि इसी दिन भगवान राम का देश जन्म हुआ था। भगवान राम गवान विष्णु के दस अवतारों में से एक हैं। हिंदू महाकाव्य, रामायण में भगवान राम का ही वर्णन है। यह त्यौहार पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।
भक्त भगवान राम के जन्म के उत्सव में उपवास रखते हैं और पूजा करते हैं। इस दिन मंदिरों और घरों को रोशनी, फूलों और रंगोली से सजाया जाता है। इस खास दिन पर लोगों अपनों, दोस्तों, परिवारों और रिश्तेदारों को मैसेज के माध्यम से बधाई संदेश भी भेजते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 10 शुभकामनाएं संदेश बता रहे हैं।
1. राम जिनका नाम है, अयोध्या जिनका धाम है,
ऐसे रघुनंदन को, आपको और आपके परिवार को,
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
2. जिनके मन में श्री राम हैं,
भाग्य में उसके बैकुंठधाम है!
उनके चरणों में जिसने जीवन वार दिया, संसार में उसका कल्याण है!!
रामनवमी की आप और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं!!
3. राम नवमी के दिन राम ने अवतार लिया था
बुराइयों से लड़ने के लिए
इस दिन को सार्थक बनाएं
अपने अंदर के रावण को मिटायें राम नवमी की हार्दिक बधाई।
4. राम नाम का फल है मीठा, कोई चख देख ले!
खुल जाते हैं भाग, कोई पुकार के देख ले!
हैप्पी राम नवमी।
5. राम जी की निकली सवारी,
राम जी की लीला है न्यारी-न्यारी,
एक तरफ लक्ष्मण एक तरफ सीता
बीच में जगत के पालनहारी।
रामनवमी की शुभकामनाएं!
6. श्री रामचन्द्र कृपालु भज,
मन हरण भवभय दारुणाम,
नवकंज लोचन, कंज मुख, कर कंज,
पद कंजारुणम राम नवमी की हार्दिक बधाई।
7. राम नाम का महत्व न जाने,
वो अज्ञानी अभागा हैं,
जिसके दिल में राम बसा,
वो सुखद जीवन पाता हैं,
राम नवमी की हार्दिक बधाई।
8. राम जी की ज्योति से नूर मिला है,
सबके दिलो को सुरूर मिला है,
जो भी गया राम जी के द्वार,
कुछ न कुछ जरूर मिला है
राम नवमी की हार्दिक बधाई।
9. राम आपके जीवन में प्रकाश लाएं,
राम आपके जीवन को सुंदर बनाएं,
तेज कर अज्ञान का अंधकार,
आपके जीवन में ज्ञान का प्रकाश आए!!
रामनवमी की शुभकामनाएं!!!
10. राम को जीवन का परम सत्य मान,
जीवन पथ पर आगे बढ़ते चलो,
प्रभु राम रहेंगे सदा आपके साथ,
भाग्य में सफलता का प्रभु देंगे यश मान।
राम नवमी की बधाई!












Click it and Unblock the Notifications