Happy Ganesh Chaturthi 2024: 'दुख हरता, सुख करता', विनायक चतुर्थी पर अपनों को भेजें ये खास संदेश
Happy Ganesh Chaturthi 2024: आज पूरा देश गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही हर्ष के साथ मना रहा है, माना जाता है कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को प्रभु श्री गणेश का जन्म हुआ था, आज के दिन को विनायक चतुर्थी के भी नाम से जाना जाता है।
भगवान गणेश को बुद्धि, ज्ञान और समृद्धि का देवता माना जाता है, उन्हें विघ्नहर्ता कहकर भी पुकारते हैं।कहते हैं जो कोई भी उनकी पूजा सच्चे मन से करता है, उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उसके सारे कष्टों का अंत तुरंत होता है।

आज के दिन लोगों के घरों में , पंडालों में बप्पा विराजते हैं, जहां विधिपूर्वक उनकी पूजा की जाती है। इस चतुर्थी को आप और भी खास बना सकते हैं खूबसूरत संदेशों के जरिए, यहां हम आपके लिए लाए हैं, दिल छू लेने वाले संदेश, जिन्हें आप अपनों को भेजकर को इस दिन को और यादगार बना सकते हैं।
गणेश चतुर्थी 2024 की शुभकामनाएं ( Ganesh Chaturthi 2024 Wishes)
- 'दुख हरता, सुख करता', बप्पा आपको सफलता प्रदान करे,हैप्पी गणेश चतुर्थी 2024।
- 'गणेश जी का आशीर्वाद सदा आपके साथ हो', गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!
- 'विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता,गणपति जी की कृपा से आपका जीवन सुंदर बने।हैप्पी गणेश चतुर्थी 2024।
- 'गणेश जी के आशीर्वाद से आपकी हर मुराद पूरी हो', हैप्पी गणेश चतुर्थी 2024।
- जीवन में नए अवसर आएं और सदा सुख-शांति बनी रहे।, गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!
- 'आपकी हर समस्या का अंत हो', बप्पा आप और आपके परिवार पर कृपा बनाए रखें।
- भगवान गणेश आज आप पर अपना दिव्य आशीर्वाद बरसाएं। आपको और आपके परिवार को विनायक चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!
- 'जय देव, जय मंगल मूर्ति, 'हैप्पी गणेश चतुर्थी 2024।
- 'एकदंत, दयानंत, चार भुजा धारी', हैप्पी गणेश चतुर्थी 2024।
- वक्रतुण्ड महाकाय सुर्यकोटि समप्रभ, निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा। गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!
- बप्पा आपको जीवन से लड़ने का साहस दे, विनायक चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!
- कृपा सिन्धु जय मोरया,बुद्धि विधाता मोरया, विनायक चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!
- आया है बप्पा का जन्मदिन , चलो नाचे-गाएं धूम मचाएं, विनायक चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!
- 'बच्चों के प्रिय गणेशा का जन्मदिन आज, चलों मिलकर धूम मचाएं', विनायक चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications