Happy Diwali wishes 2018: अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, दिवाली हो जाएगी और भी रौशन
नई दिल्ली। 'दिवाली' का त्योहार खुशियों का त्योहार है। इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। दिवाली' संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है और वो दो शब्द हैं 'दीप' अर्थात 'दीपक' और 'आवली' अर्थात 'लाइन' या 'श्रृंखला' जिसका मतलब हुआ 'दीपकों की श्रृंखला'। दीपक को स्कन्द पुराण में सूर्य के हिस्सों का प्रतिनिधित्व करने वाला माना गया है।देश के कुछ हिस्सों में हिन्दू दीवाली को यम और नचिकेता की कथा के साथ भी जोड़ते हैं। कुल मिलाकर दिवाली अपनों को और करीब लाने का और आपस में प्रेम जताने का पर्व है, इसलिए इस पावन पर्व पर भेजिए आप लोगों को प्यार भरे संदेश और मनाइए खुशियों की दीपावली।

दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
ये दिवाली आपके जीवन
में खुशियों की बरसात
लाए,
धन और शौहरत की
बौछार करे,
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

शुभ दीपावली!
झिलमिलाते दीपों की
रोशनी से प्रकाशित
ये दीपावली आपके
घर में
सुख समृद्धि और
आशीर्वाद ले कर आए
शुभ दीपावली!

शुभकामना संदेश
दीपक का प्रकाश हर
पल आपके जीवन में
नई रोशनी लाए,
बस यही शुभकामना
है आपके लिए इस
दीपावली में।
शुभ दीपावली!

दीपावली आए तो रंगी रंगोली....
दीपावली आए तो
रंगी रंगोली,
दीप जलाए, धूम
धड़ाका,
छोड़ा पटाखा, जली
फुलझडि़यां
सबको भाए..
आप सबको दीपावली
की शुभकामनाएं!

दीपावली में दीपों का दीदार हो...
दीपावली में दीपों
का दीदार हो,
और खुशियों की
बौछार हो।
शुभ दीपावली!












Click it and Unblock the Notifications